बॉलीवुड के सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां फिटनेस के लिए जुझारू हैं ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से सभी जिम बंद कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से कई आम लोगों के साथ फिल्मी अभिनेता भी वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं ऐसी भी हैं जो अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। ये अभिनेत्री हैं कटरीना कैफ।
'कोरोना वायरस' की वजह से वर्कआउट मिस नहीं करना चाहतीं ये अभिनेत्री, घर की छत पर ही खोला 'जिम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी फिटनेस को लेकर कितनी फिक्रमंद हैं इस बारे में तो सभी जानते हैं। जहां कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। वहीं कटरीना अपनी फिटनेस पर कोरोना कोई पड़ने नहीं देना चाहती हैं। इसका तोड़ भी कटरीना ने निकाल लिया है। कटरीना जिम तो नहीं जा सकतीं तो इसके लिए उन्होंने जिम को ही अपने पास बुला लिया है।
दरअसल कटरीना ने अपने घर की छत पर ही जिम खोल लिया है। जहां कटरीना इन दिनों वर्कआउट कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद कटरीना कैफ ने दी है। दरअसल कटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कटरीना अपने घर की छत पर अपनी जिम ट्रेनर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कटरीना ने लिखा है, 'जिम नहीं जा सकती। ऐसे में मैंने और यस ने घर पर ही वर्कआउट किया। सुरक्षित और एक्टिव रहे।'
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कटरीना ने कई वीडियो साझा किए हैं। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो को कटरीना के फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। कटरीना वीडियो में काले रंग की आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। उनके साथ उनकी ट्रेनर भी हैं। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस फैलने के कारण मुंबई सहित कई राज्यों में जिम बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में कोई भी सेलिब्रिटी जिम में वर्कआउट नहीं कर पा रही हैं।
बात करें कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की तो कटरीना रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि अब फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस फिल्म में कटरीना के साथ अभिनेता अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं।