फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी ने लगाई फांसी तो किसी ने खुद को मारा चाकू, मिस्ट्री बन गई इन चार अभिनेत्रियों की मौत

Tue, 17 Mar 2020 09:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
bollywoood actress death become mystery Divya Bhrati Pratyusha Banerjee silk smitha
divya bharti - फोटो : Social Media

पैसा, शोहरत, ग्लैमर और चकाचौंध से भरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने अंदर बहुत से रहस्यों को छिपाकर रखा है। पर्दे के पीछे की सच्चाई कई बार दफ्न हो जाती है। ऐसे ही रहस्य कुछ अभिनेत्रियों की मौत से जुड़े हैं जिनसे आजतक पर्दा नहीं उठ सका। आज आपको ऐसी ही चार अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई।

bollywoood actress death become mystery Divya Bhrati Pratyusha Banerjee silk smitha
divya bharti

दिव्या भारती
छोटी उम्र और बड़ी सफलता..दिव्या भारती ने फिल्म इंडस्ट्री में जो कारनामा मात्र 19 साल की उम्र में किया, वैसा तो स्टार्स करने की सोच भी नहीं सकते। साल 1990 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दिव्या भारती की मौत साल 1993 में हो गई थी। तीन साल के छोटे से करियर में उन्होंने 21 फिल्मों में काम किया। लेकिन 5 अप्रैल 1993 को खबर आई कि दिव्या भारती अपनी बालकनी से अचानक गिर गईं। पांचवीं मंजिल से गिरने की वजह से खून काफी बह चुका था। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। लेकिन हमेशा उनकी मौत को संदेह से देखा गया। इतनी ऊंची बालकनी से गिरना, ये बात कई लोगों की समझ में नहीं आई।

bollywoood actress death become mystery Divya Bhrati Pratyusha Banerjee silk smitha
Pratyusha Banerjee - फोटो : Social Media

प्रत्युषा बनर्जी
फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्युषा की मौत पर कई तरह के सवाल उठे। किसी ने इसे डिप्रेशन कहा तो किसी ने पर्सनल लाइफ से जोड़ दिया। लेकिन आजतक इसकी असली वजह किसी को पता नहीं चल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywoood actress death become mystery Divya Bhrati Pratyusha Banerjee silk smitha
silk smitha - फोटो : social media

सिल्क स्मिता
बॉलीवुड फिल्म द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता की ही जिंदगी पर आधारित थी। 80 और 90 के दशक में लाखों दिलों पर राज करने वाली सिल्क गरीब घर में पली बढ़ी थीं। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। 35 साल की सिल्क 23 सितम्बर 1996 की सुबह अपने चेन्नई के घर में मृत मिलीं। उनकी मौत का कारण आज भी रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थीं। 

विज्ञापन
bollywoood actress death become mystery Divya Bhrati Pratyusha Banerjee silk smitha
shikha joshi - फोटो : Social Media

शिखा जोशी
फिल्म 'बीए पास' में काम करने वाली वाली अभिनेत्री शिखा जोशी ने 16 मई 2015 को मुंबई के अंधेरी इलाके में चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। शिखा के बेटी ने ये आरोप लगाया था कि उनकी मां आत्महत्या नहीं कर सकतीं। हालांकि इसको लेकर अभी ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर शिखा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

कोरोना वायरस को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed