{"_id":"5e70d8c08ebc3ea7666269ef","slug":"bmc-sent-notice-to-gym-owner-of-shahid-and-mira-as-he-open-gym-despite-govt-orders-on-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर के माहौल में शाहिद और मीरा गए जिम, बीएमसी ने भेजा जिम मालिक को नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के डर के माहौल में शाहिद और मीरा गए जिम, बीएमसी ने भेजा जिम मालिक को नोटिस
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाई कलाकार अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं। इसके लिए वे संतुलित आहार लेते हैं और फिटनेस ट्रेनर के साथ घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन हिंदी सिनेमा के कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को अपनी फिटनेस का ख्याल रखना थोड़ा महंगा पड़ गया। हाल ही में इन दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित एक जिम के बाहर देखा गया, जिसके बाद जिम के मालिक को बीएमसी की तरफ से कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। खबर है कि बीएमसी ने जिम को सील भी कर दिया है, लेकिन इस पर जिम के मालिक युधिष्ठिर जयसिंह ने कहा है कि जिम सील नहीं हुआ है।
2 of 4
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : twitter
देश भर में फैली कोरोना वायरस की दहशत के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने बीते शनिवार को मुंबई शहर की सभी जिम, सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के अगले दिन ही शाहिद कपूर को उनकी पत्नी मीरा राजपूत के साथ जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया।
3 of 4
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद और मीरा का यह फोटो बाहर आने के बाद बीएमसी अधिकारियों ने जिम के मालिक युधिष्ठिर जयसिंह को जिम खोलने का कारण बताने का नोटिस दिया। युधिष्ठिर ने अपनी सफाई में कहा है कि सरकार के आदेश के बाद उन्होंने जिम खोला नहीं था, बल्कि एक दोस्त होने के नाते वह शाहिद कपूर की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'जिम शुक्रवार से ही बंद है। वहां कोई जिम नहीं कर रहा था और न ही वहां कोई ट्रेनर था। हम सरकार के जारी किए आदेश का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। शाहिद अपनी फिल्म की शूटिंग करके चंडीगढ़ से लौटे हैं। उस शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। एक दोस्त होने के नाते मैं उनको घर पर सावधानी से व्यायाम करने के तरीके बता रहा था।' बता दें कि शाहिद कपूर चंडीगढ़ में अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें चोट लग गई थी। कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।