{"_id":"589846314f1c1b90523784e4","slug":"katrina-kaif-undergo-dental-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाने क्या हुआ, रात भर कराहती रहीं कैट, अब करवाएंगी सर्जरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाने क्या हुआ, रात भर कराहती रहीं कैट, अब करवाएंगी सर्जरी
Tue, 07 Feb 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो और रणबीर कपूर अलग-अलग फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक बुरी खबर ये भी आ रही है कि कैटरीना की सेहत इन दिनों काफी खराब हो गई है। जिसकी वजह से उनका चेहरा भी सूज गया है।
कटरीना को हुई ऐसी बीमारी कि सूज गया मुंह, अब करवाएंगी सर्जरी
2 of 5
कटरीना कैफ
पिछले दिनों कई इवेंट्स में कैटरीना को सूजे हुए मुंह के साथ देखा गया। फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें वहां जाना पड़ा लेकिन उनकी हालत बिलकुल ठीक नहीं थी। दरअसल, कैटरीना के ‘अक्ल दाढ़’ (विसडम टूथ) उगने के चलते काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
कैटरीना को हुई ऐसी बीमारी कि सूज गया मुंह, अब करवाएंगी सर्जरी
3 of 5
कटरीना कैफ
दर्द और इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने कई एंटीबायोटिक्स भी लिए लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इतना ही नहीं काम के चलते कटरीना ने डेंटिस्ट के पास जाने में भी लापरवाही की जिसकी वजह से इन्फेक्शन काफी बढ़ गया। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्हें एक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरीना को हुई ऐसी बीमारी कि सूज गया मुंह, अब करवाएंगी सर्जरी
4 of 5
कटरीना कैफ
ठीक से इलाज ना करवाने के चलते उनके दांतों में इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि जब वो सर्जरी के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंची तो उन्हें वापस भेज दिया गया। इंफेक्शन के चलते उन्हें डॉक्टर ने बाद में आने को कहा। रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना आज अपनी डेंटल सर्जरी के लिए जा सकती हैं।
विज्ञापन
कैटरीना को हुई ऐसी बीमारी कि सूज गया मुंह, अब करवाएंगी सर्जरी
5 of 5
कटरीना कैफ
बता दें कि 'जग्गा जासूस' के निर्देशक अनुराग बसु की बेटी को उनकी पहली म्यूट कॉमेडी फिल्म बर्फी समझ में नहीं आई थी। जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया। फिल्म से जुड़े कई सीन कैटरीना ने प्रमोशन के दौरान शेयर किए थे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।