बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं और कपल ने फैंस के इस इंतजार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। कटरीना और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की रस्में राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में चल रही हैं, जिसमें दोनों ने अपनी प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए हाई सिक्योरिटी रखी है। कटरीना और विक्की चाहते थे कि उनकी शादी और उससे जुड़ी रस्मों की एक भी तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने ना आए। लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ के पति-पत्नी बनने के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो अब फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: शादी के बाद कटरीना-विक्की की फोटोज आईं सामने, जयमाला में दिखा शाही अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी हर एक रस्म को काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। लाल कलर के लहंगे में कटरीना कैफी सुंदर लग रही हैं और विक्की कौशल गुलाबी कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंधे पर दोशाला भी लिया हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज दोपहर 3 बजे के आस-पास शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों ने महज 28 मिनट में अपने फेरों की रस्म को पूरा कर लिया था।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में हुई जयमाला की रस्म का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों काफी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जयमाला के लिए रजवाड़ा स्टाइल में बने मंडप के नीचे खड़े हैं और उनके आसपास आतिशबाजी हो रही है, जो उनके इस मोमेंट को स्पेशल बनाने के लिए काफी है। इस दौरान उनके सभी मेहमान नीचे खड़े होकर उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात, इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करवाए थे, ताकि मीडिया के लोग भी उनकी तस्वीर को लीक ना कर पाए। हालांकि, इस टाइट सिक्योरिटी के बीच भी उन्होंने अपनी खुशी में मीडियाकर्मी को याद किया। शादी के बाद कपल की तरफ से मीडियाकर्मियों को मिठाई के लड्डू बांटे गए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी के लिए 120 मेहमानों को इनवाइट किया है। ऐसे में कई लोग हैं, जो दोनों के खास समय में मौजूद नहीं हैं। माना जा रहा है मुंबई में दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, ताकि वह अपनी खुशी को अपने करीबी लोगों के साथ बांट सकें।