{"_id":"61b20e8df648910bba416309","slug":"mira-rajput-shahid-kapoor-love-story-when-mira-s-father-said-shahid-will-my-daughter-marry-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput Shahid Kapoor: जब शाहिद को देखकर मीरा राजपूत के पिता ने कहा था- क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mira Rajput Shahid Kapoor: जब शाहिद को देखकर मीरा राजपूत के पिता ने कहा था- क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी कही जाती है। दोनों की शादी के छह साल हो गये हैं। उनके दो बच्चे मीशा और जेन हैं। अक्सर मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर बच्चों और शाहिद कपूर की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं होने के बाद भी मीरा राजपूत के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, और वह बेहद एक्टिव रहती हैं। 21 साल की उम्र में उनकी शाहिद कपूर से शादी हो गई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर को देखने के बाद मीरा राजपूत के पिता ने उनसे कहा था, 'क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?'
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्होंने और मीरा राजपूत ने कभी डेट नहीं की। वे दोनों बस तीन से चार बार ही मिले थे और इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था। शाहिद ने कहा था कि वह जब मीरा राजपूत से पहली बार मिले थे उस वक्त फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता शाहिद ने अपने साक्षात्कार में कहा था, 'मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फॉर्महाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने वीयर्ड शूज पहन रखे थे एवं बॉडी पर टैटू बने हुए थे।
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद ने बताया था कि जब मीरा के पिता ने उनके स्वागत के लिए दरवाजा खोला तो वह उनके लुक को देखकर घबरा गए थे। उनके मुंह से निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?' मीरा राजपूत ने भी शादी से पहले शाहिद कपूर के सामने शर्त रखी थी कि शादी से पहले उनको अपने बाल बिल्कुल पहले की तरह रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। उनकी शादी के वक्त फैंस इसलिए हैरान थे कि शाहिद ने इंडस्ट्री के बाहर से शादी की थी। जबकि प्रशंसकों को लग रहा था कि शाहिद लव मैरीज करेंगे। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहिद की ही तरह मीरा राजपूत भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शाहिद कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह और मीरा एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।