कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी शादी में बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के साथ-साथ कुछ वीआईपी गेस्ट के शामिल होने की खबर है। कटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के 700 साल पुराने किले सिक्स सेंस फोर्ट में धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इनकी शादी में 120 लोग शामिल होने वाले हैं।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, अर्पिता-अलवीरा भी करेंगे शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्पिता-अलवीरा बनेंगे खास मेहमान
कटरीना कैफ खान परिवार से कितना करीब हैं ये तो सब ही जानते हैं, जहां सलमान खान कटरीना कैफ के सबसे अच्छे दोस्तों और करीबी लोगों में शामिल हैं, तो वहीँ कटरीना कैफ खान परिवार में सलमान खान की बहिन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान के भी काफी करीब हैं। अलवीरा और कटरीना काफी समय से बहुत अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो अर्पिता और अलवीरा दोनों ही कटरीना की शादी में शिरकत करेंगे।
इस वजह से सलमान नहीं होंगे शामिल
हालांकि सलमान खान कटरीना को कितना मानते हैं इसका प्रमाण उन्होंने समय-समय पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने भी सलमान खान को अपनी शादी में शामिल होने के लिए खास न्यौता दिया था। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान अपने कमिटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे।
रीति-रिवाजो के साथ होगी दोनों की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे और 10 दिसम्बर को दोनों का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इन दोनों की शादी बहुत ही ग्रैंड तरह से होगी। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है।
शादी के लिए जयपुर रवाना हुआ परिवार
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के लिए रवाना हो चुके हैं। इन दोनों के साथ-साथ कटरीना कैफ का परिवार भी जयपुर के लिए रवाना हुआ। कटरीना की बहन नताशा तुरकोटे को सोमवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ और भाई सेबेस्टियन को भी मुंबई स्थित घर से जयपुर के लिए निकलते हुए देखा गया है।