फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: क्या कटरीना कैफ की शादी में शामिल होंगे सलमान? यहां जानिए

Tue, 07 Dec 2021 06:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Will Salman khan attend Katrina Kaif's wedding know here
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की शादी में शामिल होंगे? एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब दो दिन बचे हैं। कटरीना कैफ की महेंदी सेरेमनी मंगलवार शाम को होगी। कई सेलेब्स इस रॉयल वेडिंग के लिए जयपुर पहुंच गये हैं। इस दौरान सोशल मीडिया में कटरीना कैफ की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें महेंदी सेरेमनी की बताया जा रहा है। यह तस्वीरें एक एड शूट की हैं। गुरदास मान से लेकर नेहा धूपिया और कबीर खान तक इस रॉयल वेडिंग के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन फैंस की नजरें सलमान खान पर हैं।



 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Will Salman khan attend Katrina Kaif's wedding know here
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कटरीना और विक्की की शादी में शामिल होंगे सलमान खान? 
हर कोई यही जानना चाहता है कि इस रॉयल वेडिंग में क्या भाईजान यानी सलमान खान शामिल होंगे? सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि क्या पता सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ को बधाई देने के लिए पहुंच जाएं। यह भी कहा जा रहा है कि अपने टूर पर निकलने से पहले सलमान शादी की रस्म में शामिल भी हो सकते हैं। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।


 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Will Salman khan attend Katrina Kaif's wedding know here
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ ही उनके पूरे परिवार की करीबी हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा से भी कटरीना कैफ की गहरी दोस्ती है। कटरीना कैफ और सलमान खान ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में यह कयास लगाये जा रहे हैं कि अपने शो में शामिल होने से पहले क्या पता सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी अटैंड कर लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Will Salman khan attend Katrina Kaif's wedding know here
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

यह भी कहा जा रहा है कि अपने टूर की वजह से सलमान खान अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं होंगे। सलमान खान का 10 दिसंबर को शो है। यह शो रियाध में है और इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सलमान खान इस शादी में मुश्किल ही शामिल होंगे। 7 तारीख यानी आज से लेकर 9 दिसंबर तक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फंक्शन चलने वाला है। 9 दिसंबर को बरात है और उससे पहले अन्य फंक्शन। 

 

विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Will Salman khan attend Katrina Kaif's wedding know here
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

इस शादी में 120 मेहमानों के शामिल होने की बात कही जा रही है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा फोर्ट के सिक्स सेंस रेजॉर्ट में होगी। दोनों जैसे ही होटल पहुंचे थे उनका जोरदार स्वागत हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed