फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल की शादी से दो दिन पहले एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी का पोस्ट, कही ये बात

Tue, 07 Dec 2021 06:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 07 Dec 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Two days before Vicky Kaushal wedding ex-girlfriend Harleen Shetty posted this
हरलीन शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजस्थान के चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में कटरीना और विक्की कौशल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में कपल के परिवार के सदस्यों के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। कटरीना ने अपनी शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को नहीं बुलाया है, जिस पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, विक्की कौशल ने भी अपनी शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी को नहीं बुलाया है।

 
विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन का पोस्ट

हरलीन शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब हरलीन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड विक्की कौशल की शादी से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में हरलीन ने जिंदगी के असल मायनों की बात की है।

Two days before Vicky Kaushal wedding ex-girlfriend Harleen Shetty posted this
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram

इंस्टा पोस्ट में लिखी ये बात
दरअसल, हरलीन शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने जो लिखा, उसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरलीन ने लिखा, ‘हर वक्त सिर्फ जीवन के मायने ढूंढ़ना ठीक वैसा ही है जैसा एक टोस्ट के मायने ढूंढ़ना। लेकिन कभी-कभी ये जरूरी होता है कि हम बिना कोई मायने निकाले टोस्ट को खा लें।'

Two days before Vicky Kaushal wedding ex-girlfriend Harleen Shetty posted this
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram

हरलीन और विक्की का रिश्ता
विक्की कौशल और हरलीन शेट्टी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों के बीच नजदीकियां साल 2019 में बढ़ी थीं। इसके बाद हरलीन और विक्की को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि, दोनों के रिश्ते खत्म होने की जानकारी फैंस को तब मिली, जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया था। हालांकि, हरलीन को इंस्टा अकाउंट पर उनकी और विक्की की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Two days before Vicky Kaushal wedding ex-girlfriend Harleen Shetty posted this
harleen sethi

विक्की कौशल संग हरलीन शेट्टी ने कही थी ये बात
हरलीन शेट्टी और विक्की कौशल दोनों अपने रिश्ते पर कभी बात करते नहीं नजर आए हैं। एक बार जब हरलीन से विक्की कौशल संग उनके रिश्ते बारे में पूछा गया था, तब एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें उस जोन में मत लेकर जाओ।  हरलीन अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और वह अपने काम में काफी ज्यादा बिजी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार ‘ब्रोकन बट ब्यूटिफुल’ में नजर आई थीं। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखती हैं।

विज्ञापन
Two days before Vicky Kaushal wedding ex-girlfriend Harleen Shetty posted this
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में कड़ी सुरक्षा
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी पर हर किसी की नजरें हैं क्योंकि विक्की और कटरीना ने अपने मेहमानों के लिए कई सख्त नियम लागू किए हैं। इतना ही नहीं, वेडिंग वेन्यू के आसपास भी सिक्योरिटी के काफी पुख्ता इंतजाम है। ऐसे में फैंस को विक्की और कटरीना की वेडिंग तस्वीरों को देखने के लिए इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed