{"_id":"5b5eacf04f1c1bab7d8b56c0","slug":"katrina-kaif-will-seen-in-salman-khan-bharat-director-announced-officially","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर इस हीरोइन ने ली एंट्री, सलमान के साथ दे चुकी हैं 2 फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर इस हीरोइन ने ली एंट्री, सलमान के साथ दे चुकी हैं 2 फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ दिनों से सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग के आखिरी मौके पर इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। सलमान खान की फिल्म में प्रियंका के न काम करने से हर कोई हैरान रह गया। उनके मना करने के बाद 'भारत' के लिए नई हीरोइन की तालश शुरू हो गई थी।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा के बाद 'भारत' के लिए एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज के नाम की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर ने 'भारत' के लिए कटरीना कैफ के नाम पर आधिकारिक घोषणा कर दी है।
3 of 4
जी हां 'टाइगर जिंदा है' के बाद कटरीना कैफ एक बार फिर से सलमान के साथ परदे पर रोमांस करती नजर आएंगी। अली ने कटरीना के नाम की घोषणा करते हुए कहा- 'मैं एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हुं।' पता हो कि अली अब्बास, सलमान और कटरीना का तिगड़ी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि आज भले ही दर्शक सलमान-कटरीना की जोड़ी को पसंद करते हों, लेकिन यह जोड़ी 'युवराज' और 'एक था टाइगर' जैसी फ्लॉप फिल्में भी दे चुकी है। अब देखना होगा कि 'टाइगर जिंदा है' से हटकर इस जोड़ी दर्शक कितना पसंद करते हैं। वहीं बात करें कटरीना कैफ की अन्य फिल्मों की वह अब 'भारत' के अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' और आमिर की अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।