फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के 'भारत' छोड़ते ही सलमान खान ने बदला अपना पूरा लुक, सेट से लीक हुई तस्वीर

Mon, 30 Jul 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan new look revealed while posing with fan on the sets of Bharat film
Bharat
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा करते ही कटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग तरह के लुक में नजर आएंगे यह बात तो सब जानते हैं। कुछ दिन पहले सलमान का 'भारत' फिल्म का पहला लुक भी सामने आया था वहीं अब बॉलीवुड के दबंग खान की एक और तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में सलमान फैन के साथ पोज दे रहे हैं जिसमें वह अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आए।
Salman Khan new look revealed while posing with fan on the sets of Bharat film
Salman Khan
'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। दबंग खान की इस तस्वीर को सलमान खान के फैन क्लब अकाउंट ने शेयर किया है जिसमें सलमान को देखकर आप थोड़ा हैरान जरूर हो सकते हैं।
 

 
Salman Khan new look revealed while posing with fan on the sets of Bharat film
salman khan
इस तस्वीर में सलमान खान ने सफेद ट्राउजर के साथ सैंडो पहना हुआ है जिसमें वह थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं। वहीं उनके चेहरे की बात करें तो बालों के स्टाइल को पुराना लुक दिया गया है जिसमें आपने सलमान को इससे पहले नहीं देखा होगा। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan new look revealed while posing with fan on the sets of Bharat film
salman khan
कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Salman Khan new look revealed while posing with fan on the sets of Bharat film
Priyanka Chopra
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अचानक फिल्म को छोड़ दिया था। इस खबर ने न केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर ने प्रियंका के इस बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया है। वहीं सलीम खान ने कहा कि ऐसा होता रहता है उनकी जगह किसी और कोई ले लिया जाएगा।' 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed