बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्टन इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'कलंक' का सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज हुआ। इस गाने में आलिया ने कथक किया है। इस गाने के लिए कैटरीना कैफ और दीया मिर्जा सहित कई स्टार्स ने आलिया की तारीफ की है।
आलिया के गाने 'घर मोरे..' से इम्प्रेस हुईं कटरीना, दीया और कियारा सहित इन स्टार्स ने भी की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'घर मोरे परदेसिया' गाने के जरिए आलिया ने पहली बार कथक किया है। उन्होंने इस गाने के लिए बहुत प्रैक्टिस की थी क्योंकि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ अपने स्टेप्स मैच करने थे। आलिया ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
इस पोस्ट पर कैटरीना कैफ ने एक प्यारा सा कमेंट करते हुए लिखा 'well done ali' और इसके साथ उन्होंने हार्ट सिंबल भी बनाया। वहीं दीया मिर्जा ने लिखा- कि कुछ ऐसा भी है आलिया जो आप नहीं कर सकतीं।
Alia is there anything you can’t do!?! Oh My God! The grace, the fluidity of each step and to think you had to perform in the presence of the stalwart @MadhuriDixit!!! Love love love @aliaa08 💖 https://t.co/BD32PxLP2u
आलिया ने इस जवाब देते हुए कहा- मत पूछो, लेकिन प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद। नीना गुप्ता ने आलिया की तारीफ करते हुए लिखा- Wow alia this is real good. इसके अलावा कियारा आडवाणी, शशांक खेतान, अनुषा दांडेकर, मृणाल ठाकुर ने भी उनकी तारीफ की है।
Don't ask!!!!!! Haha but thank youuuu for the words of encouragement 😘😘😘😘 https://t.co/deJT0Yx6N3 This is just So beautiful...@MadhuriDixit its just a pleasure to see you on screen .... nobody has ‘ada’ like you... @aliaa08 can do anything... the best actor of our times hands down ... @abhivarman buddy u have created magic ...
आलिया ने रविवार को इस गाने का फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'इस गाने की वजह से मुझे रात-दिन, महीने नींद नहीं आई। यह गाना कल रिलीज होने वाला है। इससे पहले मैं किसी चीज के लिए कभी इतनी नर्वस नहीं हुई थी।'
View this post on Instagram
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on