फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif New Film: शादी के बाद काम पर लौटीं कटरीना, फैंस ने यूं लुटाया प्यार

Sat, 25 Dec 2021 12:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Katrina Vicky First Christmas after marriage Katrina Kaif announce their next film on Merry Christmas
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और दोनों ही अपने-अपने काम पर वापस आ गए हैं। शादी के बाद कटरीना और विक्की कौशल अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये न्यूली मैरिड कपल अपने नए घर में क्रिसमस सेलिब्रेट करेगा। जहां विक्की कौशल अपने काम को पूरा करके क्रिसमस सेलिब्रेट करने वापस मुंबई आ गए हैं तो वहीं इसी मौके पर कटरीना ने दोबारा फिर से एक नई शुरुआत करते हुए अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। कटरीना ने क्रिसमस के मौके पर मैरी क्रिसमस पोस्ट करते हुए नई फिल्म के बारे में जानकारी दी। कटरीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कटरीना से पहले विक्की भी अपने काम पर लौटने की जानकारी फैंस को दे चुके हैं।

Katrina Vicky First Christmas after marriage Katrina Kaif announce their next film on Merry Christmas
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी-

कटरीना ने अपने इंस्टा से पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि उनकी इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने निर्देशक श्रीराम राघवन करेंगे तो वहीं फिल्म में कटरीना के अपोजिट साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति होंगे। कटरीना ने फिल्म की टीम के साथ एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।


 
Katrina Vicky First Christmas after marriage Katrina Kaif announce their next film on Merry Christmas
Vicky Kaushal Katrina Kaif - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना ने की नई शुरुआत-

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, नई शुरुआत, मैरी क्रिसमस पर निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी। कटरीना ने आगे लिखा, मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी। जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियां की बात आती हैं तो श्रीराम सर एक मास्टर हैं और उनके द्वारा निर्देशित किया जाना सम्मान की बात है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि रमेश तौरानी और संजय राउतरे द्वारा निर्मित और एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। कटरीना ने इस पोस्ट में अपनी टीम के सभी लोगों को टैग भी किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Vicky First Christmas after marriage Katrina Kaif announce their next film on Merry Christmas
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना ने शादी के बाद हाल ही में अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी, चाहें वो कटरीना की पहली रसोई हो या फिर हाथ पर रची मेहंदी की तस्वीरें। कटरीना ने एक पिक्चर शेयर की थी, जिसमें वे विक्की कौशल का हाथ थामें नजर आई थीं। हालांकि इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना दोनों का चेहरा नहीं था लेकिन फैंस इन तस्वीरों को लेकर काफी एक्साइटेड थे और ये तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed