टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब खुर्खियों में है। बताया गया है कि शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है, जिसके लिए 10 मई रात नौ बजे से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन सवाल पूछते नजर आते हैं। अब उन्होंने छठा सवाल पूछा है। अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं।
KBC: अमिताभ बच्चन ने दिया हॉट सीट तक पहुंचने का एक और रास्ता, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते नजर आ रहे हैं कि ‘नमस्कार, देवियों और सज्जनों। देखिए हम सपनों के बारे में हमेशा पास्ट टेंस में बात करते हैं कि मैंने पहले बहुत सपने देखे वगैरह-वगैरह। मगर इसे चेंज करने की जरूरत है। पास्ट टेंस के सपनों को प्रजेंट टेंस में पूरा करने की कोशिश करते हैं। तो नोट कीजिए आज का सवाल।
सवाल नंबर 6- रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
A. ज्वाला गुट्टा
B. सानिया मिर्जा
C. सायना नेहवाल
D. पी वी सिंधू
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
वीडियो में किए गए सवाल का जवाब देने वाले को वो उत्तर शो के नजदीक पहुंचा सकता है। वीडियो अपलोड होने के बाद से ही वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स इसपर जमकर उत्तर भी दे रहे हैं। कोरोना की वजह से इस साल शो में थोड़े बदलाव देखे जा रहे हैं लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर से लोगों के बीच लोकप्रियता बटोरेगा।
बता दें कि हर साल लोग ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। अमिताभ बच्चन ने इससे पहले भी पांच सवाल पूछे थे। और कहा गया था कि सही जवाब देने वालों को शो में एंट्री का मौका मिलेगा। अब छठा सवाल लोगों को गेम के नजदीक पहुंचा सकता है।