फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशराज फिल्म्स के गोल्डन जुबली के बजट से होगी कामगारों की मदद, विवेक ओबेरॉय ने की आदित्य चोपड़ा की तारीफ

Sat, 15 May 2021 07:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 15 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi Lauds Aditya Chopra's Covid-19 Relief Work Says You're Truly A Leader
विवेक ओबेरॉय और आदित्य चोपड़ा

कोरोना संकट के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां मदद के लिए आगे आ रही हैं और अब इस कड़ी में निर्देशक आदित्य चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। निर्देशक होने के साथ ही आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के हेड भी हैं। हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने का दुनिया भर में जश्न मनाने की तैयारी किए बैठे यशराज फिल्म्स ने इस जश्न की रकम अब कोविड 19 से प्रभावित लोगों की भलाई में खर्च करने का फैसला किया है। यशराज फिल्म्स ने अपने जश्न के इस करोड़ों के बजट से उन लोगों को खाना पहुंचाना शुरू कर दिया है जो मुंबई के क्वारंटीन सेंटर्स पर रखे गए हैं। इस नेक कार्य के लिए अभिनेता विवेक ओवेरॉय ने आदित्य चोपड़ा की तारीफ की है और उन्हें लीडर भी कहा है। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी आदित्य चोपड़ा के इस सराहनीय कदम की तारीफ कर रहे हैं।    

Vivek Oberoi Lauds Aditya Chopra's Covid-19 Relief Work Says You're Truly A Leader
विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के जश्न के बजट को लोगों की मदद के लिए खर्च करने के लिए आदित्य चोपड़ा आपको सलाम। आप एक सच्चे लीडर हो ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि इंसानियत के नाते भी।'
 

Vivek Oberoi Lauds Aditya Chopra's Covid-19 Relief Work Says You're Truly A Leader
यशराज फिल्म्स - फोटो : ट्विटर

बता दें, यशराज फिल्म्स ने बीते साल ही अपनी स्थापना के 50 साल पूरे किए हैं। कंपनी की इस उपलब्धि का वैश्विक स्तर पर जश्न मनाने के लिए कंपनी के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा ने भव्य योजनाएं बनाई थीं और भविष्य में चर्चा का केंद्र बनने लायक इन शानदार जश्नों के लिए उन्होंने एक विशाल बजट अलग से निर्धारित किया था। बीते दिनों खबर आई कि यशराज फिल्म कोरोना के कहर को देखते हुए इस जश्न को अब नहीं मनाया जाएगा और जश्न वाले पूरे बजट को दिहाड़ी कामगारों को राहत पहुंचाने में खर्च करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Lauds Aditya Chopra's Covid-19 Relief Work Says You're Truly A Leader
यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा

जानकारी के मुताबिक यशराज फाउंडेशन गोरेगांव में हजारों फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वाईआरएफ स्टूडियोज के किचन में पकाया गया खाना बांटेगा और साथ ही यहां अंधेरी में बनाए गए पृथकवास केंद्रों में मौजूद लोगों तक भी ये खाना पहुंचाया जाएगा। यशराज फिल्म्स ने पिछले हफ्ते ही ‘यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव’ भी लॉन्च किया था जिसका उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री के हजारों कामगारों को आर्थिक मदद पहुंचाने का है। 

विज्ञापन
Vivek Oberoi Lauds Aditya Chopra's Covid-19 Relief Work Says You're Truly A Leader
आदित्य चोपड़ा

इस पहल के अंतर्गत यशराज फाउंडेशन इंडस्ट्री की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खातों में 5000 रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर करा रहा है। इसके साथ-साथ फाउंडेशन की निगरानी में कामगारों के चार सदस्यों वाले परिवार को एक माह के लिए मुफ्त राशन किट भी वितरित की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed