फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शेट्टी: अभिनेत्री की वायरल फोटो देखकर हैरान रह गए फैंस, बोले- लॉकडाउन का असर है

Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty south actress photo viral on social media users said she put weight in lockdown
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Social media

साउथ की जानी-मानी लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी दक्षिण से लेकर उत्तर तक काफी मशहूर हैं। सिनेमा प्रेमी हिंदी भाषी लोग भी उनकी फिल्में बड़े शौक से देखते हैं। खासकर जबसे उन्होंने बाहुबली में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है, तबसे दर्शकों के जहन में उनकी अविस्मरणीय छाप पड़ी है। वो भले ही काम साउथ इंडस्ट्री में करती हैं, लेकिन उनके चाहने वाले पूरे भारत में है। अभिनेत्री ने बाहुबलि ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अनुष्का अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देती है, लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। इस फोटो में अनुष्का काफी वजनी लग रही हैं।

Anushka Shetty south actress photo viral on social media users said she put weight in lockdown
अनुष्का शेट्टी - फोटो : instagram

साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि लॉकडाउन में एक्ट्रेस ने काफी वजन बढ़ा लिया है। क्योंकि उनके गाल काफी भारी लग रहे हैं। हालांकि, अनुष्का चबी फेस में भी काफी क्यूट दिख रही हैं।

Anushka Shetty south actress photo viral on social media users said she put weight in lockdown
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Insatagram- @anushkashettyofficial

यूजर्स अनुष्का शेट्टी की ये फोटोज देखकर हैरान हैं। लोगों को लग रहा है कि लॉकडाउन में जब फिल्मों की शूटिंग बंद है तो सितारे घर में कैद हैं। ऐसे में उनका वजन काफी बढ़ गया है और वो मोटी हो गई हैं। हालांकि, तस्वीर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। क्योंकि वो बिना मेकअप वाले लुक में भी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस की स्माइल हमेशा की तरह फैंस का दिल जीत रही है। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty south actress photo viral on social media users said she put weight in lockdown
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Insatagram- @anushkashettyofficial

वहीं, दूसरी तरफ जानकारी सामने आई है कि अनुष्का शेट्टी की ये तस्वीर अभी की नहीं है। ये फोटो उनके हरिद्वार दौरे की है जब वो पिछले साल दिसंबर में वहां पहुंची थीं। अभिनेत्री काफी धार्मिक हैं और वह देश के कई मंदिरों में जाती रहती हैं। पिछले साल वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गई थीं, जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी की बात करें तो अनुष्का अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहती हैं। कभी-कभार अपने परिवार या फिल्मों से जुड़े अपटेड पोस्ट करती हैं।

विज्ञापन
Anushka Shetty south actress photo viral on social media users said she put weight in lockdown
अनुष्का शेट्टी - फोटो : instagram

अनुष्का की आखिरी फिल्म की बात करें तो वो 'निशब्दम' में नजर आई थीं। इसमें अनुष्का के साथ आर माधवन, शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कोरोना के कारण ये फिल्म थियेटर की बजाय ओटीटी पर रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का तेलुगु फिल्म स्टार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed