बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनती हैं लेकिन सभी फिल्में दर्शकों और आईएमडीबी (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर खरी उतरे ये जरूरी तो नहीं। दर्शक फिल्म देखकर स्टार्स और उनकी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तो चर्चा करते ही हैं, साथ ही आईएमडीबी पर भी फिल्म को रेटिंग देते हैं। आईएमडीबी की रेटिंग से ही तय होता है कि फिल्म को दर्शकों ने कितना पसंद किया और फिल्म हिट रही या फ्लॉट। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉटेंड भाई' की रेटिंग भी आईएमडीबी पर कुछ खास नहीं रही। सलमान खान की फिल्म को कुछ फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं तो कुछ उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म कह रहे हैं। लेकिन अब आईएमडीबी ने फिल्म 'राधे' की पोल खोल कर रख दी है और ये जग जाहिर हो चुका है कि फिल्म फ्लॉप रही। तो आज हम आपको राधे की रेटिंग के साथ बताने जा रहे हैं कि कौन सी फिल्मों को आईएमडीबी पर सबसे खराब रेटिंग मिली।
सलमान खान की 'राधे' को IMDb पर मिली दो रेटिंग, ये हैं सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
रेटिंग- 2.1
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' 13 मई को जी फाइव पर रिलीज हुई थी और इसकी रिलीज के कुछ ही देर बाद जी फाइव का सर्वर क्रैश हो गया था। फिल्म को सिर्फ ओटीटी पर 42 लाख व्यूज मिले हैं। लेकिन आईएमडीबी की रेटिंग कुछ और ही कह रही है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से महज 2.1 रेटिंग मिली है यानी IMDb पर उनकी यह फिल्म फ्लॉप हो गई है। 28,961 यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को यह रेटिंग दी गई है। बात करें फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में तो इसमें सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। हैरानी की बात ये है कि सबसे कम रेटिंग वाली सलमान खान की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'रेस 3' की आईएमडीबी रेटिंग 1.9 है, जो कि बेहद कम है।
सड़क 2
रेटिंग- 1.1
इसके पहले खराब रेटिंग की लिस्ट में पिछले साल 28 अगस्त 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'सड़क 2' भी शामिल है। फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट नजर आए थे। ये फिल्म 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' की सिक्वल थी। ये फिल्म जिस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी उस वक्त नेपोटिजम का मुद्दा बहुत ज्यादा चर्चा में था। ऐसे में स्टार किड्स से भरी हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पहले ही देखने से इनकार कर दिया। वहीं बचे खुचे दर्शकों ने फिल्म की कहानी को देखकर इसकी रेटिंग खराब कर दी। सिर्फ साल 2020 ही नहीं बल्कि ये फिल्म अब तक की सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म है।
इंदु की जवानी
रेटिंग 1.4
निर्देशक अबीर सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु की जवानी' को 11 दिसंबर 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। फिल्म में कियारा आडवाणी, आदित्य सील, मल्लिका दुआ जैसे कलाकार लीड रोल में थे। फिल्म में प्यार में मिले धोखे और डेटिंग एप के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही दुश्मनी के बीच लव एंगल भी दिखाया गया। इतनी सारी बातों के बीच फिल्म की कहानी कहीं उलझ कर रह गई और लोगों ने इसे फ्लॉप फिल्म बता दिया।
बाघी 3
रेटिंग- 2.1
फिल्म 'बाघी 3' को 9 मार्च 2020 में रिलीज किया गया था, जब देश में लॉकडाउन नहीं लगा था और फिल्म को इसका फायदा भी मिला था। दर्शक सिनेमाघर तक फिल्म को देखने पहुंचे थे। हालांकि, फिल्म की वही पुरानी कहानी और एक्शन का ओवरडोज फैंस से झेला नहीं गया। दर्शकों ने फैंस को आईएमडीबी पर खराब रेटिंग दी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, और श्रद्धा कपूर नजर आए थे।