बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो जो भी फोटो या वीडियो यहां पोस्ट करते हैं, फैंस उसपर जमकर लाइक बटन दबातें हैं और खूब प्यार भी लुटाते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता ने फोटो शेयर कर तारीफ के लिए नहीं बल्कि बैड कमेंट्स के लिए कहा है। उन्होंने मास्क पहनने को लेकर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। साथ ही जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसमें यूजर्स हीं नहीं, बल्कि सेलेब्स भी शामिल हैं। दरअसल, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उनकी आंखों और होंठ को छोड़कर पूरा चेहरा काले रंग के किसी लेप से ढका हुआ है। अपने चेहरे पर उन्होंने ऐेसे लेप लगा रखा है जैसे मास्क।
कार्तिक का फनी अंदाज: अभिनेता ने शेयर की अपनी टीनेज फोटो, फैंस से बोले- सिर्फ गलत कैप्शन दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने तस्वीर में सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही वो विक्ट्री यानी जीत का साइन भी दिखा रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर कैप्शन के लिए कार्तिक ने अपने फैंस से कुछ अलग तरह की डिमांड की है। उन्होंने लिखा है कि 'केवल गलत कैप्शन।' उनके इस पोस्ट पर अब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, उनके इस पोस्ट को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं।
अभिनेता के इस पोस्ट पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि 'अच्छा है चेहरे पर कम से कम मास्क तो है कार्तिक आर्यन।' उनके इस कमेंट पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी। कार्तिक ने लिखा 'आलिम हकीम संस्कारी बच्चा।'
इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं जो तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोफी चौधरी ने मजाकिया लहजे में लिखा मैं हमेशा मास्क में थी। किसी कहा अंखियों से गोली मारे तो कोई कहता नजर आया कि मास्क लगाओ एक नहीं दो। इसके अलावा उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। सभी ने मास्क को लेकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि 'ये बिल्कुल वैसा है कि मां मजाक में कह दे कि गोबर तुम्हारे स्किन के लिए अच्छा है और तुमने इसे लगा भी लिया।' कार्तिक ने भी इस रिएक्शन का मजा लिया। उन्होंने लिखा कि 'बताओ मतलब 10 साल से मजाक हो रहा है।'
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कार्तिक ने मास्क जागरूकता के लिए पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने मास्क पहनने को लेकर कई पोस्ट किए हैं। सबसे अच्छी बात है कि अभिनेता हर बार एक अलग अंदाज में पोस्ट करते हैं। इस तरह कार्तिक ने ये फनी पोस्ट शेयर कर सभी को हंसा दिया।
View this post on Instagram