फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहायता: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, खोलेंगी कोविड-19 केयर सेंटर साथ ही खरीदी दो एंबुलेंस

Sat, 15 May 2021 05:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 15 May 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Set Up A Covid-19 Care Centre With 100 Beds And Buy Two Ambulance
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पूरा देश एकजुट हो चुका है और लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना हाथ मदद के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। कई सेलेब्स ने ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों तक पहुंचाए तो कुछ ने राशि दान देकर अपना योगदान दिया। अब इसी कड़ी में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल हो गया है। जैकलीन ने भी कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए कमर कस ली है और वो लगातार अपने कामों से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने खुलासा किया है कि वो कोविड-19 केयर सेंटर भी खोलेंगी, जिसमें 100 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा भी इसमें अन्य सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। एक्ट्रेस के इन कार्यों की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Jacqueline Fernandez To Set Up A Covid-19 Care Centre With 100 Beds And Buy Two Ambulance
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

जैकलीन फर्नांडिस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, 'हम 100 बिस्तर वाला, और 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाला अस्पताल खोलेंगेl इसके अलावा हमने दो एंबुलेंस भी खरीदी हैl हम लोगों को निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे क्योंकि दुर्भाग्य से एंबुलेंस की सेवा बहुत ही महंगी है, लोग इनकी सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैंl'

Jacqueline Fernandez To Set Up A Covid-19 Care Centre With 100 Beds And Buy Two Ambulance
जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एंबुलेंस की कमी के चलते लोग अपनी जान गवां रहे हैं, अगर वह समय पर अस्पताल जाएं तो उनकी जान बचाई जा सकती हैंl जबकि ऐसा नहीं हो पा रहा है जो कि बहुत ही खराब बात हैl इसके चलते हमने दो एंबुलेंस खरीदी है, जो की पूरी तरह से अत्याधुनिक होगीl'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Set Up A Covid-19 Care Centre With 100 Beds And Buy Two Ambulance
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

इसके पहले जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना महामारी के दौरान खाना भी वितरण किया थाl उन्होंने एक एनजीओ के साथ किचन चलाया था और लोगों को खुद खाना परोसा था। इसके साथ ही जैकलीन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस से खास अपील भी की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Set Up A Covid-19 Care Centre With 100 Beds And Buy Two Ambulance
जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मजबूत रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, जितना हो सके दूसरों की मदद करें। हमेशा प्यार और दया फैलाएं! हम सभी अपने-अपने तरीकों से महामारी से लड़ रहे हैं। आइए हम सभी के साथ सहानुभूति और समझदारी रखें। दया की अपनी कहानियों को हमारे साथ शेयर करते रहें और हम प्यार, एकता जैसे शब्दों को फैलाने में मदद करें।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed