{"_id":"5ccfadd4bdec22074909ef12","slug":"kavita-radheshyam-will-be-launched-kavita-bhabhi-in-vikram-bhatt-direction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सविता भाभी को मात देने आ रहीं कविता भाभी, ठुकरा चुकीं हैं बिग बॉस का न्यौता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सविता भाभी को मात देने आ रहीं कविता भाभी, ठुकरा चुकीं हैं बिग बॉस का न्यौता
Mon, 06 May 2019 03:07 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
kavita radheshyam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक विक्रम भट्ट की सीरीज हू डन इट: उलझन से अपना करियर शुरू करने वाली बिंदास अभिनेत्री कविता राधेश्याम भारत के ओटीटी बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही हैं। फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' को लेकर खूब चर्चित रहीं कविता को भारत की किम कार्दिशियान भी कहा जाता है।
kavita radheshyam
बिग बॉस का न्यौता ठुकरा चुकीं कविता इन दिनों अपनी खुद की वेब सीरीज की तैयारी कर रही हैं जिसका नाम है, कविता भाभी। कविता कहती हैं, ‘कविता भाभी का कॉन्सेप्ट मैंने ही तैयार किया है और इसको तैयार करने के शुरुआती विचार से लेकर शूटिंग तक हर कदम पर मैंने इसमें बहुत मेहनत की है।
kavita radheshyam
फिल्मों में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह तक ने मुनाफे में अपनी भागीदारी रखनी शुरू कर दी है। ओटीटी ने यही मौका अभिनेत्रियों को भी दिया है। उल्लू ऐप भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसके प्रबंधन ने मुझे अच्छा ऑफर दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
kavita radheshyam
डिजिटल के शुरुआती दौर में ही सविता भाभी नाम की एक कॉमिक्स इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय हुई थी, लेकिन इसके कंटेंट को देखते हुए बाद में इस पर प्रतिबंध लग गया, क्या कविता की सीरीज इसी किरदार से प्रेरित है? ये पूछे जाने पर कविता का कहना है, ‘ऐसा कोई किरदार पहले रहा है, मुझे इसकी जानकारी नही हैं। मैं इसके बारे में सुन भी पहली बार रही हूं। यकीन मानिए मैंने कविता भाभी का जो किरदार तैयार किया है, वह पूरी तरह ओरीजनल है।'
विज्ञापन
kavita radheshyam
'इसमें भारतीय संवेदनाओं का पूरी तरह ध्यान रखा गया है। नेटफ्लिक्स भी अगर आप देखते हैं तो उसमें रेटिंग और यूजर की उम्र के हिसाब से प्रोफाइल बनाने की सुविधा है। डिजिटल का भविष्य यूजर की पसंद और नापसंद पर निर्भर करता है, वहां किसी तरह की बंदिश नहीं है। कविता भाभी किरदार का कॉपीराइट और ट्रेडमार्क मेरे पास है।’