{"_id":"5bed1cfabdec2269360cbd60","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-gajendra-ahir-won-6-40-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: 11 साल का गजेंद्र हर महीने कमाता है इतना, अमिताभ ने कहा- 'मुझे तो 2 रुपये मिलते थे'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: 11 साल का गजेंद्र हर महीने कमाता है इतना, अमिताभ ने कहा- 'मुझे तो 2 रुपये मिलते थे'
Thu, 15 Nov 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में इन दिनों बाल दिवस पर विशेष प्रसारण हो रहा है। बुधवार को दिखाए गए एपिसोड में गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले गजेंद्र अहीर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे। 11 साल के गजेंद्र 7वीं क्लास में पढ़ते हैं।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony
हॉट सीट पर पहुंचते ही अमिताभ बच्चन गजेंद्र से कहते हैं कि उन्हें सब जुगाड़ू कहकर क्यों बुलाते हैं। जिस पर गजेंद्र बताते हैं कि उनके पास सारी चीजों का सल्यूशन होता है। सभी दोस्त उनकी ही मदद लेते हैं इसलिए जुगाड़ू कहकर बुलाते हैं। गजेंद्र बताते हैं कि उनका पसंदीदा सब्जेक्ट मैथ्स है। जिस पर अमिताभ बच्चन हैरान हो जाते हैं कि आखिर मैथ्स कैसे फेवरेट हो सकता है।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'मैंने ऐसा पहला बच्चा देखा है जिसे मैथ्स पसंद है। मेरे भी घर में बच्चे हैं जिन्हें मैथ्स बिल्कुल पसंद नहीं है।' गजेंद्र ने बताया कि उन्हें साइंस बिल्कुल पसंद नहीं है। गजेंद्र शैतानी करने में भी खूब आगे रहते हैं। वो स्कूल में अक्सर शैतानी करते हुए पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
गजेंद्र बताते हैं कि वो अपने जुगाड़ से ही हर महीने 200-300 रुपये कमा लेते हैं। किसी का फोन ठीक कर देते हैं तो किसी की कोई दूसरी चीज। इसके अलावा हर दिन के 10-20 रुपये घरवालों की ओर से पॉकेट मनी मिलता है।अमिताभ बच्चन अपना बचपन याद करते हुए बताते हैं कि जब वो स्कूल में थे तो उन्हें पूरे महीने के लिए 2 रुपये पॉकेट मनी मिलता था। उसी में ही पूरा खर्चा चलाना पड़ता था।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
गजेंद्र बड़े होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। गजेंद्र का जवाब सुनकर अमिताभ कहते हैं कि इतनी कम उम्र में ही आपने तय कर लिया कि क्या बनना है। इस उम्र में तो मैं पजामे का नाड़ा भी नहीं बांध पाता था। गौरतलब है कि 11 सवाल जीतकर गजेंद्र 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे। 12वें सवाल का जवाब वो नहीं दे पाए। उनकी चारों लाइफलाइन भी खत्म हो गई थी। जिसके बाद गजेंद्र ने खेल से क्विट कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।