{"_id":"5bec5260bdec2269602c5e66","slug":"angad-reveals-i-have-been-with-75-women-on-wife-neha-dhupia-chat-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी नेहा धूपिया के चैट शो में अंगद ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोले- '75 लड़कियों से रहा अफेयर'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पत्नी नेहा धूपिया के चैट शो में अंगद ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोले- '75 लड़कियों से रहा अफेयर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia
- फोटो : isntagram
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी चैट शो 'BFFs with Vogue' में पहुंचे। इस शो को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया होस्ट करती हैं। इस शो में अंगद ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह चैट शो इसी साल शुरु हुआ है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां अपनी जीवन और करियर से जुड़ी कहानियां नेहा संग शेयर की है....तो आइए जानते हैं अंगद ने क्या क्या खुलासे किए..
Trending Videos
2 of 5
neha dhupia
- फोटो : instagram
सबसे पहले आपको बता दें कि इसी साल अंगद और नेहा ने शादी की है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। शो में जब अंगद से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई हैं जिसमें नेहा भी शामिल है। अंगद ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उनसे 10 साल बड़ी लड़की से भी उनका अफेयर रह चुका है।'
इसके बाद अंगद ने बताया कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि नेहा पेट से है तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी।' बता दें कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। वहीं, अंगद ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।'
4 of 5
neha dhupia
- फोटो : Instagram
नेहा ने अंगद से उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया 'न्यूयॉर्क का यह मेरा दूसरा दौरा था लेकिन किसी लड़की के साथ पहला, मैं अकेला नहीं था मेरे दोस्त भी मेरे साथ थे, इस दौरान हम उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, हम एक बार में गए और वह अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से हाइपर हो गई, मुझे याद है वह वो कहीं ओर चली गई थी,
विज्ञापन
5 of 5
NEHA AND ANGAD
- फोटो : Instagram
'क्योंकि मैं भी बहुत थका हुआ था, मैंने उससे पूछा कि तुम अपने दोस्तों के साथ क्यों नहीं चली जाती, लेकिन वह वहां से चली गई, मेरे पास पैसे नहीं थे क्योंकि मेरा वॉलेट उसके बैग में ही रह गया था, उस दौरान मेरा कोई ठिकाना भी नहीं था, सुबह के 4.30 बजे थे और मैं वापस चला गया, मैंने कहा कि मैं यहां अब बिल्कुल भी नहीं रुकना चाहता हूं और मैं वो अपार्टमेंट छोड़ना चाहता था इसके लिए मैंने पैसा भी चुकाया, मैं सुबह उठा और अपना बैग लेकर घर वापस आ गया। '
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।