{"_id":"5bec4749bdec226947535e0f","slug":"bigg-boss-happy-club-contestant-fighting-each-other-because-of-his","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: कैप्टेंसी को लेकर हैप्पी क्लब में पड़ी फूट, इसने चली थी सबसे बड़ी चाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: कैप्टेंसी को लेकर हैप्पी क्लब में पड़ी फूट, इसने चली थी सबसे बड़ी चाल
Wed, 14 Nov 2018 09:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के 58 वें दिन घर में कैप्टेंसी को लेकर हो रहे टास्क पर घमासान देखने को मिला। इस दौरान हैप्पी कल्ब के कंटेस्टेंट सुरभि, दीपक और रोमिल आपस में बुरी तरह लड़ते हुए नजर आए। बता दें कि घर में श्रीसंथ और रोमिल टास्क में हिटमैन की भूमिका में हैं और वे सुपारी लेकर अपने पंसदीदा कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी की रेस में आगे कर सकते हैं...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
टास्क पर हो रही इस चर्चा में सुरभि राणा सबसे ज्यादा गरम नजर आईं। सुरभि जमकर दीपक और रोमिल पर बरसीं। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों के लिए कई बार कैप्टेंसी छोड़ चुकी हैं। लेकिन अब मेरा वक्त आया तो ये दोनों मेरा साथ नहीं दे रहा है। बता दें कि इस सारे कलह की वजह विरोधी समूह के शिवाशीष हैं। दरअसल, शिवाशीष ने ही सुरभि के खिलाफ दीपक के कान भरे थे।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : self
बता दें कि सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में पिछले वीकेंड का वार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। गौरतलब है कि रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी पिछले हफ्ते बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में आने वाले टीवी एक्टर रोहित सुचांती के बाहर होने के पूरे चांस हैं....
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित के अलावा दीपिका, सृष्टि, जसलीन, श्रीसंथ, शिवाशीष मिश्रा और दीपक ठाकुर नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में इन सभी कंटेस्टेंट के परफोर्मेंस के आधार पर रोहित और जसलीन सबसे कमजोर हैं। इसलिए रोहित और जसलीन घर से बेघर होने के लिए सबसे आगे हैं। बिग बॉस के दर्शकों के वोट के आधार पर कौन घर से होना चाहिए में सबसे ऊपर रोहित और जसलीन का नाम है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
घर के ताजा अपडेट के मुताबिक, रोहित जब से घर में आए हैं बहुत सुस्त कंटेस्टेंट साबित हुए हैं। उनका ध्यान हमेशा अपने साथी और सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट करणवीर, दीपिका और सृष्टि पर ही रहता है वह कॉमनर्स से घुलने-मिलने की कोशिश ही नहीं करते हैं। वहीं, जसलीन को अनूप के साथ थोड़ी-बहुत टीआरपी मिल रही थी लेकिन अनूप के बेघर होने के बाद वह शो में छुपती रहीं और कुछ कमाल भी नहीं कर पा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।