फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: जब अमिताभ के हाथ में फट गया था पटाखा, कलाई तक बचा था केवल हड्डियों का ढांचा

Sat, 12 Oct 2019 01:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Oct 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan real story when cracker blast in his left hand
kbc 11 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। सवालों के अलावा अमिताभ अपनी जिंदगी का किस्सा सुनाकर शो को और रोचक बना देते हैं। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें पैरा एथलीट दीपा मलिक और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी शामिल हुईं।

kbc 11 amitabh bachchan real story when cracker blast in his left hand
KBC 11 - फोटो : SONY

शो में दीपा मलिक ने बताया कि छाती से नीचे का उनका पूरा हिस्सा पैरेलाइज है इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने स्विमिंग और शॉटपुट में हाथ आजमाया। वहीं मानसी जोशी ने साल 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था। कई मुश्किलों के बाजवूद दोनों ही खिलाड़ियों ने कई टूर्नामेंट्स मेें देश का नाम रौशन किया।

kbc 11 amitabh bachchan real story when cracker blast in his left hand
kbc 11 - फोटो : social media

दोनों खिलाड़ियों की कहानी को सुन अमिताभ ने अपना भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार दिवाली में उनका हाथ पटाखे से बुरी तरह घायल हो गया था। अमिताभ ने कहा कि 'हादसे में मेरे सभी नाखून चले गए थे। कलाई तक केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। मैं रोज अस्पताल जाता था। डॉक्टर मेरे हाथ की जली हुई खाल को काटता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan real story when cracker blast in his left hand
kbc - फोटो : social media

अमिताभ ने आगे बताया कि 'करीब एक महीने के इलाज के बाद उनका हाथ थोड़ा एक्टिव हुआ। धीरे-धीरे घाव भरा और पूरा हाथ ठीक हो गया। हमें अपने शरीर की हमेशा इज्जत करनी चाहिए।' अमिताभ का ये किस्सा सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan real story when cracker blast in his left hand
kbc - फोटो : sony

शो में दीपा और मानसी 25 लाख जीतने में कामयाब रहीं। तभी हूटर बजने की वजह से खेल को समाप्त करना पड़ा। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर प्रसारित इस एपिसोड में दीपा और मानसी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

केबीसी 11: शो में पहुंचीं ये दो खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़े सवाल पर फंसी, क्या आपको पता है जवाब?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed