{"_id":"5da1028d8ebc3e017347806e","slug":"sachin-tendulkar-daughter-sara-tendulkar-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की जिंदगी के अनजाने तथ्य, मिली थी अपहरण की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की जिंदगी के अनजाने तथ्य, मिली थी अपहरण की धमकी
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का आज जन्मदिन है। सारा भले ही बॉलीवुड से ताल्लुक न रखती हों लेकिन हमेशा से उनके फिल्मों में आने को लेकर चर्चा होती रहती है। सारा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा भी किस्सा है जब एक सिरफिरा आशिक उनके पीछे पड़ गया था।
2 of 5
SARA TENDULKAR
सचिन तेंदुलकर के फैन्स समेत पूरा मीडिया उस वक्त सक्ते में आ गया था जब उनकी बेटी सारा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स के बारे में पता लगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले से एक सिरफिरे आशिक को कॉल कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। होश तो तब फाक्ता हो गए जब इस आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए थे।
3 of 5
SARA TENDULKAR
देवकुमार मैती नाम के आरोपी ने लगभग 20 बार तेंदुलकर के घर फोन किया और सारा के बारे में गलत बातें बोलीं। यही नहीं, आरोपी ने तो सारा का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। जबकि आरोपी के मुताबिक वो सारा से पहली नजर में ही प्यार करने लगा था। आरोपी के मुताबिक उसने सारा को एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे देखा था, तभी उसे सारा से प्यार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara Tendulkar
आरोपी को गिरफ्तार करने और पूछताछ के बाद पुलिस के होश उस वक्त फाक्ता हो गए जब पता पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली, जिसमें आरोपी देवकुमार ने सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम अपनी पत्नी के रूप में लिखा था।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Tendulkar
पुलिसिया जांच में इस बात का भी पता लगा कि आरोपी घर पर भी अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता था। बता दें कि पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब सारा तेंदुलकर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के फोन और उसकी लोकेशन को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।