कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 का भव्य तरीके से आगाज हो चुका है। कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक खास मेहमान का स्वागत किया और उनके पैर भी छुए। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खास मेहमान।
1200 बच्चों की मसीहा सिंधु ताई से मिलिए, श्मशान में गुजारी रातें, KBC में अमिताभ ने छुए पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल ने हिस्सा लिया। अमिताभ ने सिंधुताई को हॉट सीट पर बैठाया। सिंधुताई की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने जब अपनी कहानी सुनाई तो सभी इमोशनल हो गए। सिंधुताई ने बताया कि 'मैं 20 साल की थी और मेरी बच्ची 10 दिन की। मुझे ससुराल और मायके वालों ने निकाल दिया। किसी ने कहा ये औरत अच्छी नहीं है किसी ने कुछ और बातें कहीं। जिस औरत को ससुराल और मायके से निकाल दिया जाए उसे कोई स्वीकार नहीं करता लेकिन भूख तो लगती ही है ना।'
सिंधुताई आगे बताती हैं कि 'ऐसे में मैं बगैर टिकट ट्रेन में घूमती थी। जहां स्टेशनों पर मैं भिखारियों के साथ खाना खाती थी। मुझे ज्यादा खाना मिलता था जबकि दूसरे भिखारियों को कम खाना मिलता था। ऐसे में मैं अपना खाना दूसरे भिखारियों के बीच बांट देती थी तब भिखारियों ने मुझे संरक्षण दिया। मैं दिन भर तो गुजार देती थी लेकिन रात को मुझे डर लगता था। उस वक्त मैं केवल 20 साल की थी ऐसे में आदमियों से डर होता था।'
सिंधुताई कहती हैं, 'रात को मैं श्मशान जाती थी सोने के लिए क्योंकि मुझे पता था कि वहां कोई मरने के बाद ही आएगा। रात को जब कोई मुझे देखता था तो भूत-भूत कहकर चिल्लाने लगता और भाग जाता था। श्मशान में रहने के बाद मैंने बांटकर खाना सीखा और सभी को अपनाना शुरू किया। जिसका कोई नहीं है उसकी मैं मां बन गई।'
पढ़ें: KBC 11: डॉक्टरों ने मरा समझकर फेंक दिया था कूड़ेदान में, पूरी कहानी सुन अमिताभ भी हो गए भावुक
बता दें कि सिंधुताई ने 1200 बच्चों को गोद लिया है और उनका सारा खर्च उठाती हैं।उन्हें अब तक 750 अवार्ड्स मिल चुके हैं। उनके अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति सम्मान और अहिल्याबाई पुरस्कार भी शामिल हैं। शो में सिंधुताई ने बताया कि एक बार तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया था। बता दें कि शो में सिंधुताई ने 25 लाख रुपये जीते।