{"_id":"59d2980c4f1c1bce538b566a","slug":"kbc-9-first-crorepati-winner-anamika-majumdar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं KBC 9 की पहली करोड़पति, जानिए इनकी पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं KBC 9 की पहली करोड़पति, जानिए इनकी पूरी कहानी
बीबीसी, हिंदी
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
अनामिका मजूमदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति अपने नौंवे सत्र में है और टीआरपी के मामले में टीवी के शीर्ष कार्यक्रमों में शामिल है। इसकी एक वजह है शो के मेजबान अमिताभ बच्चन और दूसरी वजह है, दिलचस्प व्यक्तित्व और अलग-अलग समझदारी वाले प्रतिभागी।लेकिन इसके बावजूद जब तक कोई 1 या 7 करोड़ रुपए की राशि नहीं जीतता, दर्शकों की दिलचस्पी में वो उछाल नहीं आता जिसकी कल्पना की जाती होगी। इसी दिलचस्पी को बढ़ाते हुए शो को इस साल का पहला करोड़पति मिल गया है। विजेता का नाम है अनामिका मजूमदार, वो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। टीवी पर इस एपिसोड के प्रोमो शुरू हो गए हैं और ये बेहद खास एपिसोड 2-3 अक्टूबर को प्रसारित होगा।
नौंवे सीजन की पहली करोड़पति
अमिताभ बच्चन
अनामिका ने सारी लाइफलाइन खत्म होने के बाद भी 1 करोड़ वाला सवाल लिया और कामयाबी के साथ उसका जवाब भी दिया। 7 करोड़ के सवाल को लेकर वो सुनिश्चित नहीं थीं, सो उन्होंने 1 करोड़ के साथ खेल छोड़ने का फैसला किया। 'फेथ इन इंडिया' नामक एनजीओ चलाने वाली अनामिका ने बताया कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वो इतनी बड़ी धनराशि जीतने में कामयाब रही हैं। संगीत सुनने-बनाने और किताबें पढ़ने की शौकीन अनामिका से जब पूछा गया कि वो क्या करती हैं तो उन्होंने कहा, ''मैं गरीब बच्चों के लिए काम करती हूं। मेरे अपने बच्चे अब कुछ बड़े हो गए हैं। ऐसे में दूसरे बच्चों के लिए कुछ करना चाहती थी।
अनामिका मजूमदार
अनामिका ने बच्चों के साथ काम करना 7-8 साल पहले शुरू किया। पहले शिक्षा के लिए काम किया यानी उन्हें पढ़ाना शुरू किया। लेकिन बच्चों का मन इसमें नहीं लगा।
उन्होंने कहा, ''लेकिन जो मैंने सिखाना चाह रही थी, वो उन्हें अच्छा नहीं लगता था, तो उसके बाद मैंने उनमें पॉजीटिव एनर्जी भरने के बारे में सोचा। मैं कुछ लिखती थी तो उनके लिए गाने और डांस ड्रामा बनाने लगी। साउंड इंजीनियरिंग का छोटा-सा कोर्स भी किया ताकि गाने बना सकूं और उनसे हम बच्चों को सिखाने लगे। अनामिका ने बताया, ''हमने ट्रप बनाया, परफॉर्म करने लगे और मंच मिला तो बच्चों में भी बदलाव आने लगा। फटे कपड़े पहनने वाली बच्चियां सिलकर पहनने लगीं। ड्रॉपआउट करने वाले बच्चे स्कूल जाने लगे।

वो इन दिनों अकेले काम कर रही थीं सो लोगों ने उनसे कहा कि ऐसी कोशिशों से कुछ खास नहीं होगा। करीब तीन साल पहले उन्होंने एनजीओ रजिस्टर कराया जिसका नाम है 'फेथ इन इंडिया'। FAITH के मायने यहां Female Aura Initiative Towards Hope हैं। एनजीओ चलाने वाली एक महिला केबीसी तक कैसे पहुंची, इस सफर के बारे में अनामिका ने कहा, पैसों की दिक्कत होने लगी थी। कभी निजी कंपनियों से मदद मांगने जाती थी तो कभी सरकारी दफ्तरों में, लेकिन कुछ खास बन नहीं रहा था। उन्होंने कहा, काम करते-करते झारखंड के सीएम की नजर पड़ी तो उन्होंने दो लाख रुपए दिए, वो भी जल्द ही खत्म हो गए। अनामिका के पति कंस्ट्रक्शंस बिजनेस में हैं और वो कई बार घर का पैसा एनजीओ के काम में लगा दिया करती थीं। इस कारण कई बार उनके पति नाराज भी हुए।
विज्ञापन
कॉल नहीं आई तो घबराईं
अनामिका मजूमदार
कौन बनेगा करोड़पति के दरवाजे तक पहुंचने की उनकी कहानी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने कहा, कहते हैं ना जब आप चाहते हैं कि कुछ हो जाए तो पूरा यूनिवर्स आपकी मदद में लग जाता है। इन दिनों फंड की काफी दिक्कत थी, गूगल में कुछ सर्च कर रही थी तो पता चला कि केबीसी शुरू होने वाला है। उसी वक्त रजिस्टर कराया।
'मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया, फिर केबीसी शुरू हो गया, मेरे पास कोई कॉल नहीं आया, लगा कि कुछ नहीं होने वाला। तब अचानक फिर कॉल आया कि आपको आना है। इस बीच 15-20 दिन का समय था, मैंने दिन रात एक-करके तैयारी की। इस साल करंट अफेयर्स खूब आ रहा था तो वो भी खूब पढ़ा। अनामिका के करोड़ तक पहुंचने वाले एपिसोड की शूटिंग 27-28 सितंबर को हुई थी। पढ़ाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, मेरा कॉमर्स बैकग्राउंड है और कंप्यूटर्स में डिप्लोमा किया है।