{"_id":"67737d6c1621823e300257d7","slug":"keerthy-suresh-reveal-samantha-ruth-prabhu-recommended-for-baby-john-remake-of-thalapathy-vijay-theri-by-atlee-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: कीर्ति सुरेश को 'बेबी जॉन' के लिए इस साउथ अभिनेत्री ने की थी सिफारिश, बोलीं- मैं बहुत डरी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baby John: कीर्ति सुरेश को 'बेबी जॉन' के लिए इस साउथ अभिनेत्री ने की थी सिफारिश, बोलीं- मैं बहुत डरी...
Tue, 31 Dec 2024 10:52 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:52 AM IST
सार
Baby John: निर्देशक एटली की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म थेरी की रीमेक है बेबी जॉन, जिसमें मूल रूप से दलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन क्या आपको पता है कीर्ति सुरेश को फिल्म बेबी जॉन के लिए किसने रिकमेंड किया था।
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश पहली बार फिल्म बेबी जॉन में स्क्रीन शेयर करते नजर आए। वैसे तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन इस फिल्म को जिसकी रीमेक बनाया गया यानी थेरी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। बेबी जॉन की अभिनेत्री कीर्ति ने खुलासा किया की उन्हें इस फिल्म के लिए किसी खास शख्स ने रिकमेंड किया था और इस फिल्म को लेकर वह डरी हुई थीं।
शूट के दौरान वामिका गब्बी-वरुण धवन और कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, कीर्ति सुरेश ने खुलासा किया है कि सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन के लिए उनकी सिफारिश की थी। यह फिल्म एटली की तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी की रीमेक है, जिसमें मूल रूप से दलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बेबी जॉन में, कीर्ति ने वह भूमिका निभाई जो मूल रूप से सामंथा ने निभाई थी।
वामिका गब्बी-वरुण धवन और कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
एक इंटरव्यू के दौरान बेबी जॉन के लिए कीर्ति ने उनका नाम सुझाने के लिए सामंथा के प्रति आभार व्यक्त किया। कीर्ति ने कहा, "जब यह हो रहा था, तब शायद वह मेरे बारे में सोच रही थी। यही बात वरुण धवन ने मुझे बताई थी। मैं इसके लिए जितना भी आभारी रहूं, कम है। सामंथा ने कहा कि 'कीर्ति इस किरदार को बखूबी निभा पाएगी।' आगे कीर्ति ने कहा, ''तमिल में थेरी में उनका अभिनय मेरे पसंदीदा में से एक है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इस फिल्म को लेकर बहुत डरी हुई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
वामिका गब्बी-वरुण धवन और कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
आगे कीर्ति ने कहा, "मुझे याद है कि उन्होंने जब बेबी जॉन का ट्रेलर देखने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं इसे किसी और के साथ शेयर नहीं करती, लेकिन आपके साथ करती।' यह बहुत प्यारा था और मेरे लिए बहुत मायने रखता था। मैं इससे बेहतर बॉलीवुड डेब्यू की उम्मीद नहीं कर सकती थी। यह उन किरदारों में से एक है, जिन्हें मैं वाकई पसंद करती हूं और मुझे खुशी है कि मुझे इसे हिंदी में निभाने का मौका मिला।"
Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना
Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना
विज्ञापन
फिल्म प्रमोशन के दौरान वामिका गब्बी-वरुण धवन-कीर्ति सुरेश और एटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
बेबी जॉन कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। भले ही फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही हो, लेकिन कलीज निर्देशित इस फिल्म में कीर्ति सुरेश के अभिनय को कई लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में कीर्ति ने मीरा का किरदार निभाया है।