{"_id":"677372da77437fbce503d244","slug":"mirzapur-the-film-update-by-shweta-tripathi-aka-golu-shares-on-pankaj-tripathi-include-compounder-munna-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:04 AM IST
सार
मिर्जापुर सीरीज में गोलू के किरदार से घर-घर मशहूर हो चुकीं श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में 'मिर्जापुर: द फिल्म' के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं।
विज्ञापन
श्वेता त्रिपाठी ने दिया मिर्जापुर: द फिल्म पर अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
मिर्जापुर सीरीज की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी को आज हर कोई पहचानता है। श्वेता ने अपनी बेहतरीन अदाकारी ने सभी का दिल जीता है। कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा की थी और तभी से ही प्रशंसक इसे लेकर उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी पर प्रशसंकों की नजरें रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने फिल्म के बारे में कई अपडेट शेयर किए और साथ ही कहा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद से कहीं आगे की होगी।
Trending Videos
मिर्जापुर: द फिल्म से अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान मिर्जापुर में अपनी भूमिका के लिए मशहूर श्वेता त्रिपाठी ने इस सीरीज पर आधारित आगामी फीचर फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि मिर्जापुर स्वाभाविक रूप से एक पुरुष-प्रधान दुनिया है, जहां पुरुषों के पास सत्ता है, और यह फिल्म उसी को दर्शाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर: द फिल्म की एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
हालांकि, फिल्म में सीरीज का सार और लहजा बरकरार रखा जाएगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म, सीरीज से कहीं ज्यादा थ्रिलर और आगे की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में पहले सीजन के किरदार जैसे कंपाउंडर और मुन्ना भी शामिल होंगे।
View this post on Instagram
सीरीज से ज्यादा दमदार होगी मिर्जापुर: द फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म में अपने किरादार गोलू के बारे में कहा कि प्रशंसकों का गोलू के किरदार के प्रति प्यार उन्हें खुशी देता है। भले ही उनका किरदार उनकी शक्ल से बिल्कुल अलग है। श्वेता उर्फ गोलू ने मिर्जापुर पर गर्व व्यक्त किया कि यह पहली ओटीटी सीरीज है, जिस पर फिल्म बनाई जा रही है, लेकिन उन्होंने दर्शकों के प्यार और सम्मान के साथ आने वाली जिम्मेदारी को भी पहचाना।
SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली
SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली
विज्ञापन
2026 में रिलीज होगी मिर्जापुर: द फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता ने आगे कहा कि सपनों का पीछा करना आसान नहीं है, लेकिन सिर्फ पैसे के लिए नौकरी करने के बजाय हर दिन अपने जुनून के लिए काम करना बेहतर रहता है। मिर्जापुर: द फिल्म 2026 में रिलीज होगी।