फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ईस्ट इंडिया कंपनी से की OTT की तुलना, कहा- वह दोस्त की तरह आते हैं और फिर..

Thu, 25 May 2023 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 25 May 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
kennedy anurag kashyap compares ott streaming platforms to east india company
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा को तमाम कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं, जिनके लोग दीवाने हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे वेलवेट, गुलाल, सत्या ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो लोगों को बहुत पसंद आई हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म कैनेडी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म का बीते दिन (बुधवार) को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इस दौरान कई जरूरी बातों पर भी चर्चा हुई है। 

kennedy anurag kashyap compares ott streaming platforms to east india company
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप से भारत में स्वतंत्र सिनेमा की स्थिति के बारे में पूछी गई। इस दौरान अनुराग ने कहा, अभी स्वतंत्र सिनेमा, लॉकडाउन के कारण बहुत खराब और भ्रमित स्थिति में है। फिल्मों में स्ट्रीमिंग एक तरह से भारतीय सिनेमा के लिए जगह बन गई, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मेन स्ट्रीम सिनेमा की भी स्ट्रीमिंग होने लगी है। इसलिए, स्ट्रीमर भी बहुत सारे स्वतंत्र सिनेमा को पसंद करते हैं। ऐसे में आपको सर्रवाइव करने के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना होगा। 

इसे भी पढ़ें- Aryan Khan: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आर्यन खान की जगह पक्की? इस भूमिका में आ सकते हैं नजर

kennedy anurag kashyap compares ott streaming platforms to east india company
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

 इसके बाद अनुराग कश्यप ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बिजनेस की रणनीतियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीकों से कर दी कि जिस तरीके से लोगों ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म को बांटना शुरू कर दिया है तो यह अब यह हर व्यवसाय की तरह हो गया है। वो पहले तो आपके अच्छे दोस्त की तरह अंदर आते हैं ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह, फिर धीरे-धीरे वह कॉलोनिस्ट हो जाते हैं और फिर आपके ऊपर शासन करना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kennedy anurag kashyap compares ott streaming platforms to east india company
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने कहा कि जिस तरह से स्ट्रीमर्स आगे बढ़ रहे हैं यह एक चिंता का विषय है कि थिएटर बिजनेस से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे आप देखेंगे कि क्या होगा, वो थिएटर बंद कर देंगे क्योंकि थिएटर ओटीटी के दुश्मन हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। 

विज्ञापन
kennedy anurag kashyap compares ott streaming platforms to east india company
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बता दें कि अनुराग कश्यप ने पिछले कुछ साल में ओटीटी स्ट्रीमिंग स्पेस में ज्यादातर काम किया है। निर्देशक की पहली ओटीटी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स थी जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 2020 में उनकी फिल्म चोक्ड भी ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह दो और नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज और घोस्ट स्टोरीज का भी हिस्सा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed