फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्या लिस्ट में जगह बना पाएगी 'केसरी 2'?

Sat, 19 Apr 2025 03:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार हो रही चर्चा के बीच आज आपको हम उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Highest Grossing Movies Good Newz Mission Mangal Sooryavanshi Housefull 4
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग, एक्शन और कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है। हालांकि, इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर 'केसरी चैप्टर 2' की खूब बात हो रही है। लोग अक्षय की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म पर लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पांच फिल्मों पर नजर डालते हैं।


Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, प्रशंसक ने मिलने और सेल्फी लेने की जताई थी इच्छा

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Highest Grossing Movies Good Newz Mission Mangal Sooryavanshi Housefull 4
गुड न्यूज - फोटो : यूट्यूब
गुड न्यूज

2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई 'गुड न्यूज' अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शीर्ष पर है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205.14 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक के जरिए बच्चे पैदा करने में हुई एक मजेदार गलती पर आधारित थी। अक्षय के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 
Dhanashree Verma: तलाक के बाद एक ही फ्रेम में कैद हुए धनश्री-युजवेंद्र, वीडियो देख लोग बोले- पीछे तो देखो

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Highest Grossing Movies Good Newz Mission Mangal Sooryavanshi Housefull 4
मिशन मंगल - फोटो : इंस्टाग्राम: @Disneyplushotstar
मिशन मंगल

'मिशन मंगल'  मंगलयान मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित थी। 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 202.98 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में इसरो वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, जबकि विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और नित्या मेनन जैसे सितारों ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि देशभक्ति और साइंस के प्रति उत्साह भी जगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Highest Grossing Movies Good Newz Mission Mangal Sooryavanshi Housefull 4
सूर्यवंशी - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
सूर्यवंशी

साल 2021 में लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 196 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार ने एटीएस अधिकारी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाया था, जबकि कैटरीना कैफ उनकी पत्नी की भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Highest Grossing Movies Good Newz Mission Mangal Sooryavanshi Housefull 4
हाउसफुल 4 - फोटो : यूट्यूब
हाउसफुल 4

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' 2019 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसने 194.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा नजर आए थे। पुनर्जनम की थीम पर आधारित इस फिल्म का हल्का-फुल्का अंदाज और मजेदार डायलॉग्स दर्शकों को खूब पसंद आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed