बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1919 के जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की एक अनकही कहानी को पर्दे पर लेकर आई है। यह फिल्म 'केसरी' से थोड़ी अलग है, जिसमें पहले भाग की तरह एक्शन या वॉर सीक्वेंस नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 'केसरी 2' दर्शकों को लुभा पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन कर पाएगी? चलिए जानते हैं क्या है 'केसरी 2' के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट की राय।
Kesari 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन कमजोर रही ‘केसरी 2’ की कमाई, एक्सपर्ट्स ने बताई ये बड़ी वजह
Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले कम कमाई की। चलिए जानते हैं क्या है फिल्म के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट्स की राय...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 'केसरी 2' ने पहले दिन 7.1 करोड़ रुपये की कमाई की। 'केसरी' के साथ तुलना की जाए तो 'केसरी 2' पहले दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के बावजूद उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं कर पाई। 2019 में रिलीज हुई 'केसरी' ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, 'केसरी 2' पहले दिन की कमाई के बाद आगे कैसा प्रदर्शन करेगी, एक्सपर्ट से समझिए।
Kesari Movie Review: अक्षय कुमार और माधवन की कानूनी जंग से दमकी ‘केसरी 2’, मिट्टी पर मिटने वालों की मोहक फिल्म
इसके पास पूरे दो हफ्ते का वक्त है
‘इस फिल्म की कमाई में असली उछाल शनिवार दोपहर के शोज के बाद से देखने काे मिलेगा। हालांकि, अक्षय कुमार जैसे ए-लिस्टर एक्टर को देखते हुए पहले दिन सात से आठ करोड़ का कलेक्शन थोड़ा कम है पर यह फिल्म मास ऑडियंस वाली नहीं है। इसकी कमाई स्लो रहेगी पर इसके पास पूरे दो हफ्ते का वक्त है। उसके बाद 1 मई को ‘रेड 2’ रिलीज होगी। अक्षय की पिछली फिल्में थोड़ा नरम रही हैं इसलिए इसे स्लो शुरुआत मिली है पर उम्मीद है कि फर्स्ट वीकेंड में यह 35 से 40 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।’
- अतुल मोहन, ट्रेड एनालिस्ट
यह वर्ड ऑफ माउथ से चलेगी
‘फिल्म अगर फर्स्ट डे 8 करोड़ भी कमा पाती है तो ठीक ठाक कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में काफी उछाल आएगा। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।’
- कोमल नाहटा, ट्रेड एनालिस्ट
फिल्म की कहानी और कलाकार
‘केसरी चैप्टर 2’ 13 अप्रैल 1919 को हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ से प्रेरित है। कहानी वकील सी. शंकरन नायर (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस नरसंहार के लिए ब्रिटिश सरकार को जिम्मेदार ठहराने के लिए कोर्ट में लड़ते हैं। फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Kesari Chapter 2: कहानी से लेकर क्लाइमैक्स तक, पढ़िए अक्षय कुमार की फिल्म की पांच खूबियां और पांच कमियां