सब्सक्राइब करें

Kesari 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'केसरी 2' की धीमी रफ्तार, अब तक हुई इतने करोड़ की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

Kesari Chapter 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग के मामले में 'केसरी 2' की शुरुआत धीमी रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Film Slow Start details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' इस महीने की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत यह फिल्म अपने ऐतिहासिक विषय और दमदार सितारों के कारण चर्चा में है। हालांकि, एडवांस बुकिंग में इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। इसके बावजूद  गंभीर विषय और देशभक्ति की भावना के चलते फिल्मी दिग्गज उम्मीद लगा रहे हैं कि यह जल्द रफ्तार पकड़ेगी। 

Aamir Khan: उज्ज्वल निकम की बायोपिक से आमिर खान ने पीछे खींचे हाथ, जानें अभिनेता ने क्यों छोड़ी फिल्म?

 

Trending Videos
Kesari Chapter 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Film Slow Start details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले दिन के लिए 3,503 शो में 24,935 टिकट बेचे, जिससे 82.85 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, ब्लॉक बुकिंग और प्रीमियम फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल एडवांस बुकिंग एक करोड़ 86 लाख रुपये रही। यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म का मजबूत विषय और अक्षय कुमार की लोकप्रियता इसे वीकेंड पर नई रफ्तार दे सकती है। सकारात्मक चर्चा और देशभक्ति का जज्बा भी फिल्म के पक्ष में जा सकता है।
Amar Ujala Samwad: संवाद में शिरकत करेंगी फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां, सिनेमा और अभिनय पर होंगी दिलचस्प बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Film Slow Start details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
जलियांवाला बाग की अनकही कहानी

'केसरी चैप्टर 2' साल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर केंद्रित है। यह सच्ची घटना पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। जलियांवाला बाग के बाद भारतीय वकील सी शंकरन नायर ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी। इस भूमिका में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। वहीं, आर माधवन ने ब्रिटिश पक्ष का बचाव करने वाले वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अनन्या पांडे भी सहायक भूमिका में हैं।

Kesari Chapter 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Film Slow Start details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
किताब पर आधारित है फिल्म

फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब 'द केस दैट शूक द एम्पायर' पर आधारित है। इसे करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए भारतीय इतिहास के अनछुए पहलुओं को पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Film Slow Start details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
'स्काई फोर्स' में दिखे थे अक्षय कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया भी थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म का बजट ज्यादा होने की वजह से इसका कलेक्शन संतोषजनक नहीं माना गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed