सब्सक्राइब करें

Kesari Veer Box Office: चौथे दिन कैसा रहा 'केसरी वीर' का कलेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 26 May 2025 09:33 PM IST
सार

Kesari Veer Box Office Collection Day 4: सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' को आज रिलीज हुए पूरे चार दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
kesari veer box office collection report Sooraj Pancholi sunil shetty film
केसरी वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@soorajpancholi
सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

 
Trending Videos
kesari veer box office collection report Sooraj Pancholi sunil shetty film
केसरी वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@soorajpancholi
एक साथ रिलीज हुई थीं तीन फिल्में
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर, श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की फिल्म कंपकंपी और राजकुमार राव और वामिका की फिल्म भू'ल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों में से सबसे बेहतर प्रदर्शन राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म कर कर रही है। बहरहाल, आइए जानते हैं आज सोमवार को फिल्म 'केसरी वीर' ने कितने का कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kesari veer box office collection report Sooraj Pancholi sunil shetty film
केसरी वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@soorajpancholi
'केसरी वीर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk.com के अनुसार, kesari veer ने पहले दिन शुक्रवार को 0.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 0.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म 'केसरी वीर' ने 0.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
kesari veer box office collection report Sooraj Pancholi sunil shetty film
केसरी वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@soorajpancholi
'केसरी वीर' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' ने आज सोमवार को चौथे दिन 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'केसरी वीर' ने अब तक कुल 1.02 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 Poster: 'मरने और लड़ने में से एक को', धड़क 2 का पोस्टर जारी, सिद्धांत-तृप्ति की फिल्म कब होगी रिलीज
 
विज्ञापन
kesari veer box office collection report Sooraj Pancholi sunil shetty film
केसरी वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@soorajpancholi
फिल्म की स्टार कास्ट
'केसरी वीर' में सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी के अलावा आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। 'केसरी वीर' की कहानी उन गुमनाम योद्धाओं की है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की बहादुरी से रक्षा की थी। सूरज पंचोली ने फिल्म में हमीरजी गोहिल की भूमिका निभाई है। केसरी वीर का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। 

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Box Office: सोमवार को भूल चूक माफ को कैसा मिला रिस्पांस, जानिए चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन..

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed