{"_id":"68333ba365a9544524007eb2","slug":"kesari-veer-day-3-box-office-collection-sooraj-pancholi-suniel-shetty-vivek-oberoi-movie-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kesari Veer Day 3 Box Office: डूब गई 'केसरी वीर' की लुटिया, तीन दिनों में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kesari Veer Day 3 Box Office: डूब गई 'केसरी वीर' की लुटिया, तीन दिनों में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 25 May 2025 09:30 PM IST
सार
Kesari Veer Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई को सिनेमाघरों में लगी है। रिलीज से पहले इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से किया गया। काफी चर्चा भी रही। मगर, बॉक्स ऑफिस पर यह बेदम साबित हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इस वक्त बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कई फिल्मों के विकल्प हैं। सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' से रहा। दोनों फिल्मों की टक्कर में 'केसरी वीर' फिसड्डी साबित हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शुरुआत ही हुई बहुत खराब
प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बहुत खराब प्रदर्शन किया। 'केसरी वीर' ने सिर्फ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसने 31 लाख रुपये कमाए। वहीं, आज रविवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बहुत ही खस्ताहाल में 'केसरी वीर'
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज रविवार को तीसरे दिन सिर्फ 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का तीन दिनों का टोटल कलेक्शन 82 लाख रुपये ही पहुंचा है। करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में एक करोड़ रुपये भी कमाई नहीं की। यह फिल्म बहुत ही लचर स्थिति में है।
4 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पसंद नहीं आई दर्शकों को कहानी
फिल्म सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं की कहानी पर बनी है। मगर कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई। क्रिटिक्स ने भी इसे नहीं सराहा। एक तो फिल्म की कहानी कमजोर साबित हुई, दूसरा बॉक्स ऑफिस पर 'भूल चूक माफ' जैसी कॉमेडी फिल्म इस पर भारी पड़ी है।
क्या सप्ताह भर में हो जाएगी छुट्टी
इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' भी दर्शकों को खींचने में कामयाब साबित हो रही है। ऐसे में 'केसरी वीर' को भाव नहीं मिल पा रहे हैं। कमाई को देखते हुए फिल्म अगर सप्ताहभर भी थिएटर में टिकी रहे तो बड़ी बोत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X