फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketan Mehta: केतन मेहता ने फिर कंगना पर साधा निशाना, 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' को बताया अंधराष्ट्रवादी

Thu, 06 Jul 2023 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Jul 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Ketan Mehta describes Kangana Ranaut Manikarnika as jingoistic his version of the film was more balanced
केतन और कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक केतन मेहता अपनी फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। केतन और कंगना की लड़ाई जगजाहिर है। दोनों किसी न किसी मौके पर एक -दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नहीं चूकते हैं। अब काफी समय के बाद केतन ने एक बार फिर कंगना की फिल्म ' ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी'  पर टिप्पणी कर उसे अंधराष्ट्रवादी बताया है।

Ketan Mehta describes Kangana Ranaut Manikarnika as jingoistic his version of the film was more balanced
ketan mehta

गौरतलब है कि केतन और कंगना पहले एक साथ ‘रानी ऑफ झांसी’ के नाम से लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन अदाकारा ने बाद में दक्षिण भारतीय निर्देशक कृष के साथ ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ नाम से फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद केतन और कंगना के मन-मुटाव बढ़ गया और किसी न किसी मौके पर दोनों की झड़प देखने को मिलती रहती है।


Throwback Thursday: जब चाहकर भी हिरानी से साथ काम नहीं कर सके थे शाहरुख, इस वजह से हाथ से निकली थी फिल्म

Ketan Mehta describes Kangana Ranaut Manikarnika as jingoistic his version of the film was more balanced
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा कि फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट बदल दी गई थी। उनका प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय को- प्रोडक्शन पर आधारित था। मेरा आइडिया ब्रिटिश जनरलों द्वारा झांसी की रानी को पकड़ने के जुनून के बारे में था। मेरे फिल्म से बाहर होते ही कंगना ने पूरे फिल्म की रूपरेखा ही बदल दी थी।

Shahid-Kartik: आमने-सामने होंगे शाहिद- कार्तिक, जानें कब बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketan Mehta describes Kangana Ranaut Manikarnika as jingoistic his version of the film was more balanced
manikarnika - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने आगे कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक फिल्म पर शोध किया था और इसे बड़े पैमाने पर बनाने की योजना थी। केतन ने कहा, ‘ मैंने उन पर जो विश्वास किया वह तो उन्होंने तोड़ा ही, लेकिन इस फिल्म की स्क्रिप्ट को बदलकर कंगना ने फैंस का भी दिल तोड़ दिया। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन सबके सामने ही है। कंगना ने अपनी मनमानी कर के जो बनाया वह काफी दयनीय था।’

विज्ञापन
Ketan Mehta describes Kangana Ranaut Manikarnika as jingoistic his version of the film was more balanced
Manikarnika - फोटो : youtube

आपको बता दें कि केतन ने 2016 में ‘रानी लक्ष्मीबाई’ पर एक फिल्म की घोषणा की थी और मुख्य भूमिका के लिए कंगना को चुना था। हालांकि, बाद के वर्षों में कंगना ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' बनाई और मेहता को बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद केतन ने कंगना और फिल्म के निर्माता पर विश्वास तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed