फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: सेट पर कई बार भेदभाव का सामना कर चुकी हैं ऋचा, कहा- दूसरे कलाकार के स्टाफ ने फेंक दिया था सामान

Thu, 06 Jul 2023 11:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Jul 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
richa chadha recalls she has been victim of discrimination staff throwing her stuff on the sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा अली फजल संग पिछले साल शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद से वह एक भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हालांकि की बार ऐसा भी हुआ है जब ऋचा को फिल्मी दुनिया में भेदभाव का भी सामना करना पड़ा है। ऋचा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पहली ही फिल्म में अभिनेत्री के साथ भेदभाव हुआ था, जिसका उनको काफी बुरा लगा था। 

richa chadha recalls she has been victim of discrimination staff throwing her stuff on the sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी भेदभाव का सामना किया है। इसके जवाब ने ऋचा ने पूरा किस्सा बताया। ऋचा ने कहा, 'मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है। मेरी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान भी मैंने बुरा महसूस किया है। मैं ओए लकी, लकी ओए की शूटिंग के दौरान सीधे कॉलेज से आकर शूट करती थी। तब मुझे 103-104 फीवर हुआ करता था। किसी ने मुझसे कहा था कि अभी यह जो वैनिटी है, उसका कलाकार देरी से आने वाला है और मुझे पूरे दिन शूट करना है, तो मैं तैयार होकर आ जाऊं।'


इसे भी पढ़ें- Shahid-Kartik: आमने-सामने होंगे शाहिद- कार्तिक, जानें कब बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा महासंग्राम
 
richa chadha recalls she has been victim of discrimination staff throwing her stuff on the sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

ऋचा ने आगे बताया, 'जब मैं सेट पर तैयार होकर गई। तो बाद में मेरा उपयोग किया हुआ सामान किसी ने फेंक दिया था। जबकि, वह सामान भी मेरा नहीं था। मेरा कुछ भी नहीं था। वह सब कंपनी का था। उन्होंने वह सब फेक दिया। लिपस्टिक खराब हो गई। किसी का आईना टूट गया। मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे लगा, यह कैसे कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadha recalls she has been victim of discrimination staff throwing her stuff on the sets
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल फिल्म निर्माता भी बन चुके हैं। उन्होंने सेट पर इक्वलिटी बनाए रखने पर भी बात की है। 'हम इसे लेकर विवाद नहीं करते कि कौन अच्छे होटल में रुकेगा और कौन बुरे में रुकेगा। जहां सब लोग रुकते हैं। वही मैं भी रुकती हूं और अली भी वही रुकता है। हम ऐसा महसूस नहीं कराते कि हम बहुत बड़े हैं। इसके अलावा, हम कलाकारों को समय देते हैं फिर चाहे वह एक या दो दिन के लिए हो या पूरी फिल्म में मेन लीड हो।'

विज्ञापन
richa chadha recalls she has been victim of discrimination staff throwing her stuff on the sets
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फुकरे और फुकरे 2 में भी काम किया है। उन्होंने अली फजल से शादी कर ली है। इन दोनों ने भी फुकरे फिल्म में भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed