फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब चाहकर भी हिरानी से साथ काम नहीं कर सके थे शाहरुख, इस वजह से हाथ से निकली थी फिल्म

Thu, 06 Jul 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Shah rukh Khan was the First Choice for Munna Bhai Mbbs but he could not work in the Film
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा डायरेक्टर उनके साथ फिल्म बनाना चाहता है। हालांकि,कुछ ही निर्देशक का यह सपना पूरा हो पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसंद शाहरुख खान थे, लेकिन इस फिल्म को बाद में संजय दत्त के साथ बनाया गया। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको फिल्म से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं कि क्यों स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद भी शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे।


Samantha: फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी सामंथा रुथ प्रभु, जानें अभिनेत्री के फैसले के पीछे की वजह

Throwback Thursday Shah rukh Khan was the First Choice for Munna Bhai Mbbs but he could not work in the Film
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बात मुन्नाभाई एमबीबीएस के प्री प्रोडक्शन के समय की है। इस फिल्म से राजकुमार हिरानी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले थे। इसका निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे थे। स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद विनोद और हिरानी के बीच शाहरुख खान को लीड रोल के लिए कास्ट करने पर सहमति बनी। फिर क्या था हिरानी अपनी कहानी लेकर किंग खान के पास पहुंच गए। 

Throwback Thursday Shah rukh Khan was the First Choice for Munna Bhai Mbbs but he could not work in the Film
राजकुमार हिरानी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन दिनों शाहरुख देवदास की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे। उन्होंने निर्देशक से कहा कि आप स्क्रिप्ट रख दें मैं पढ़ लूंगा। इसके बाद हिरानी ने उनकी कार में अपनी स्क्रिप्ट रखवा दी। अभिनेता ने इस स्क्रिप्ट को पढ़ा और उन्हें यह कहानी काफी पसंद आई। उन्होंने अगले दिन हिरानी को मिलने के लिए बुलाया और फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद शाहरुख अस्वस्थ हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Shah rukh Khan was the First Choice for Munna Bhai Mbbs but he could not work in the Film
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने छह महीने तक कोई काम नहीं किया। ठीक होने के बाद हिरानी ने फिर से शाहरुख से बात की, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं यह फिल्म तो करूंगा, लेकिन जब मेरे बाकी के प्रोजेक्ट्स पूरे जाएंगे तब ही इस पर मैं काम शुरू कर सकूंगा। 
Tejas: वायुसेना अधिकारी बनकर पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी 'तेजस'

विज्ञापन
Throwback Thursday Shah rukh Khan was the First Choice for Munna Bhai Mbbs but he could not work in the Film
राजकुमार हिरानी, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की इस बात पर हिरानी ने अपना मन बदल लिया, क्योंकि उन्हें यह फिल्म जल्द से जल्द शुरू करनी थी। बाद में यह रोल संजय दत्त के पास चला गया और इस फिल्म में दमदार एक्टिंग कर संजू बाबा ने इतिहास रच दिया। बता दें कि शाहरुख जल्द ही राजकुमारी हिरानी की डंकी में काम करने नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed