अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी एक शॉर्ट फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कोंकणा द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों की खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिनेत्री अमृता सुभाष भी इस सीरीज का हिस्सा बनी थीं और अमृता के अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। अब अमृता ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ अपने पहले इंटीमेट सीन की शूटिंग को याद किया और कहा कि वह पूरी शूटिंग के दौरान बेहद नॉर्मल थीं।
Amruta Subhash: अनुराग कश्यप संग इंटीमेट सीन शूट करते वक्त बेहद डरी हुई थीं अमृता, कहा- टीम ने मुझे संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता ने बताया कि ‘सेक्रेड गेम्स 2’ के दौरान उनकी निर्देशन टीम ने बुलाया और अमृता से उनके पीरियड्स की तारीखों के बारे में बात की। ऐसा इसलिए किया गया ताकि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग ऐसे समय में कर सकें जब वह पूरी तरह से सहज हो।
Hrithik Saba: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान
हाल ही में, अमृता ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के पहले इंटीमेट सीन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपना पहला इंटीमेट सीन ‘सेक्रेड गेम्स 2’ में अनुराग के साथ किया था। पुरुष या महिला होने के बारे में कोई सवाल नहीं था। वह बेहद संवेदनशील थे। उन्होंने डायरेक्शन टीम को मेरे लिए बुलाया था, जिससे मुझे किसी भी प्रकार को कोई डिस्कंफर्ट न हो और मैं अपनी बातें खुलकर रख सकूं।’
Huma Qureshi: 'मुझे खाना बनाने में नहीं कोई दिलचस्पी', रसोई की रानी की बायोपिक 'तरला' पर हुमा ने खुलकर की बात
अमृता ने आगे कहा, ‘उन्होंने ही मुझसे सवाल पूछा था कि आपके पीरियड्स की तारीख क्या है। ऐसा इसलिए पूछा गया क्योंकि वह उस तारीख के आसपास इंटीमेट सीन शेड्यूल नहीं करते हैं। मुझे सच में काफी अच्छा लगा कि किसी भी सीन को शूट करने के लिए वह एक कलाकार के हर पक्ष को जानने का प्रयास करते हैं। यही एक अच्छी टीम की निशानी भी होती है।’
आपको बता दें कि अमृता ने ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई, जिसमें उनका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार गणेश गायतोंडे को खुफिया एजेंसी के जासूस में बदल देता है।