निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई ने एक ही फिल्म में दर्जन भर सुपर सितारों की किसी एक गाने में मौजूदगी का जो सिलसिला फिल्म ‘नसीब’ शुरू किया, उसने निर्माता शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में निर्देशक फराह खान ने परवान चढ़ाया। अब, निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे सितारों के साथ ही वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसे सितारों की झलकियों की चर्चा खूब हो रही है। लेकिन, मूल कहानी से इतर किसी फिल्म में दिखने वाले ये सितारे क्या किसी फिल्म को हिट कराने की गारंटी हैं भी, आइए जानते हैं...
RARKPK: जरूरत से ज्यादा कैमियो बड़े पर्दे पर हिट की गारंटी नहीं, हर बार काम नहीं आया निर्देशक का ‘नसीब’
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में तकरीबन चार कैमियों की खबरें हैं। वहीं, आज हम इस आर्टिकल में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें कई कैमियो थे, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम शांति ओम
नए दौर की फिल्मों में इस मामले में सबसे पहला नाम शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का आता है। इस फिल्म के गाने 'दीवानगी दीवानगी' में धर्मेंद्र, सलमान खान, संजय दत्त, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, काजोल, प्रीति जिंटा, विद्या बालन, शिल्पा शेट्टी, जितेंद्र, तुषार कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जूही चावला, करिश्मा कपूर, बॉबी देओल जैसे बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
बिल्लू
अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'बिल्लू' में इसके निर्माता शाहरुख खान ने सुपरस्टार की छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के भी कैमियो थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा 'यू गेट मी', करीना कपूर 'मरजानी' और दीपिका पादुकोण 'लव मेरा हिट' गाने में नजर आई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
Hrithik Saba: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान
काल
फिल्म 'काल' का निर्माण करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ मिलकर किया था। सोहम शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता जैसे सितारों की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान खुद मलाइका अरोड़ा खान के साथ 'काल धमाल' गाने में नजर आए थे लेकिन फिल्म इसके बावजूद फ्लॉप रही।
Salaar Teaser: 'सालार' के टीजर के साथ हिट का आगाज, नींद उड़ा देगा प्रभास का धांसू अंदाज
ओएमजी: ओ माय गॉड
गुजराती नाटक ‘कानजी विरुद्ध कानजी’ पर आधारित फिल्म 'ओएमजी: ओ माय गॉड' में अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी, महेश मांजरेकर, गोविंद नाम देव की मुख्य भूमिकाएं थी। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस का निर्माण खुद परेश रावल ने रौनक वाही और अश्विनी यार्दी के साथ मिलकर किया था। इस फिल्म के एक गीत 'गो गो गोविंदा' में सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा के साथ नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई।
Huma Qureshi: 'मुझे खाना बनाने में नहीं कोई दिलचस्पी', रसोई की रानी की बायोपिक 'तरला' पर हुमा ने खुलकर की बात