हाल ही में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' में प्रधानमंत्री रमिका सेन का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरने वाली रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' सलमान खान के साथ थी, जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। शुरुआत में भले ही रवीना की कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अदाकारी के चलते इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और उनके कई मशहूर गाने जैसे 'टिप-टिप बरसा पानी', 'किसी डिस्को में जाए' आज भी लोगों को काफी पसंद हैं। हम आपको आज रवीना टंडन की उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Raveena Tandon: वीकेंड पर देखें रवीना टंडन की ये बेहतरीन फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 1994 में आई 'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को चार फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इसकी कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अमर और प्रेम की है, जो करोड़पति की बेटी का प्यार पाने के लिए एक दूसरे के साथ ही कंपीट करने लगते हैं।
दुल्हे राजा
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम, एमएक्स प्लेयर
1998 में आई फिल्म 'दूल्हे राजा' का निर्देशन हर्मेश मल्होत्रा ने किया था। इसमें रवीना टंडन ने किरन सिंघानिया का किरदार निभाया था, जिसे अपने पिता केके सिंघानिया (कादर खान) के पांच सितारा होटल के सामने ढाबा चलाने वाले राजा (गोविंदा) से प्यार हो जाता है। इस फिल्म के लिए जॉनी लिवर को 'बेस्ट एक्टर इन ए कॉमेडी रोल' का फिल्मफेयर भी मिला था।
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
1998 मे आई फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी द्वारा निर्मित यह फिल्म उसी साल आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के बाद सबसे बड़ी हिट थी। इस फिल्म में गोविंदा, अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, रम्या कृष्णन और अनुपम खेर जैसे कलाकार थे।
शूल
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम
इश्वर निवास द्वारा निर्देशित फिल्म 'शूल' में रवीना टंडन और मनोज वाजपेयी ने अहम किरदार निभाए थे। 1999 में आई इस फिल्म के निर्माता और लेखक रामगोपाल वर्मा थे। यह एक ईमानदार पुलिस वाले की कहानी है, जिसका ट्रांसफर एक छोटे से शहर में कर दिया जाता है। जहां उसे एक भ्रष्ट विभाग से निपटना होगा और अपने परिवार के लिए खतरे के साथ जीना होगा।