'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की मोस्ट अवेडिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें यश के धांसू अंदाज ने एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। इस फिल्म में संजय दत्त 'अधीरा' के किरदार में हैं, जिनकी यश (रॉकी भाई) के साथ जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। ये फिल्म यकीनन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। लेकिन इससे पहले भी यश ने साउथ इंडस्ट्री में कई फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात ये है कि इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। आइए आपको यश की टॉप पांच फिल्मों के नाम बताते हैं।
Yash Best Movies On OTT: ‘केजीएफ' से पहले धमाल मचा चुकी हैं यश की ये पांच फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद
मिस्टर एंड मिसेस रामचारी (MR And MRS Ramachari)
'मिस्टर एंड मिसेस रामचारी' साल 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ नजर आए थे। ये फिल्म एक कॉलेज लाइफ पर आधारित है, जिसमें यश और राधिका ने कॉलेज स्टूडेंट बनकर फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म में दोनों की क्यूट लव स्टोरी थी। यह फिल्म आप यू-ट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
गूगली (Googly)
एक्शन स्टार होने से पहले अभिनेता यश की छवि एक रोमांटिक हीरो की हुआ करती थी। उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'गूगली' भी शामिल है। इस फिल्म में यश के साथ कृति खरबंदा नजर आई थीं। फिल्म में यश एक बिजनेसमैन की भूमिका में होते हैं, जिसे कृति खरबंदा से प्यार हो जाता है। दोनों की मुलाकात एक सेमिनार में होती है। अब दोनों की लव स्टोरी आगे कैसे बढ़ती है ये आप फिल्म देखकर पता लगा सकते हैं। ये फिल्म जी 5 और यू-ट्यूब दोनों पर मौजूद है।
मास्टरपीस (Masterpiece)
साल 2015 में रिलीज हुई 'मास्टरपीस' एक एक्शन फिल्म है, जिसमें यश का एक्शन काफी धमाकेदार है। यश की इस फिल्म का निर्देशन Manju Mandavya ने किया था। ये फिल्म भी यू-ट्यूब पर आप आसानी से देख सकते हैं।
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड' की कहानी लव ट्राई एंगल पर आधारित है। इस फिल्म में यश के साथ राधिका पंडित नजर आई हैं। फिल्म में यश सिंपल और शरीफ लड़के संतु की भूमिका निभाई में हैं, जिसे सब प्यार करते हैं और संतु अनन्या (राधिका पंडित) का दीवाना है। हालांकि, फिल्म की कहानी में एक ट्विस्ट है, जो विलन लेकर आता है। यश की इस फिल्म को हिंदी में डब किया गया था। फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।