फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection: 12वें दिन उतरा यश का खुमार, पहली बार 10 करोड़ के नीचे हुआ केजीएफ चैप्टर 2 का कलेक्शन

Tue, 26 Apr 2022 09:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 26 Apr 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 12: Film becomes the 2nd highest second weekend Hindi dubbed grosser
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर न केवल 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया, बल्कि 200 करोड़ के क्लब में भी अपनी एंट्री सुनिश्चित की। अब अपने दूसरे वीकेंड पर प्रशांत नील की फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का मार्क भी पार कर लिया है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 12: Film becomes the 2nd highest second weekend Hindi dubbed grosser
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम 'केजीएफ - चैप्टर 2' के दूसरे सप्ताहांत के संग्रह की तुलना इससे पहले रिलीज हुई हिंदी डब फिल्म से करने जा रहे हैं। अपने दूसरे वीकेंड पर 52.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली 'केजीएफ - चैप्टर 2' ने अब तक की हिंदी डब रिलीज की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। जबकि एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने दूसरे वीकेंड पर 80.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यदि हम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की बात करें तो आरआरआर ने 52 करोड़, 2.0 ने 27 करोड़, साहो ने 14.95 करोड़, बाहुबली - द बिगिनिंग ने 13.35 करोड़ और पुष्पा: द राइज ने 10.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 12: Film becomes the 2nd highest second weekend Hindi dubbed grosser
केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना सुल्तान रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

हाईएस्ट सेकेंड वीकेंड हिंदी डब ग्रॉसर्स:

फिल्म कलेक्शन
बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन 80.75 करोड़ रुपये
केजीएफ - चैप्टर 2 52.49 करोड़ रुपये
आरआरआर 52 करोड़ रुपये
2.0 27 करोड़ रुपये
साहो 14.95 करोड़ रुपये
बाहुबली - द बिगिनिंग 13.35 करोड़ रुपये
पुष्पा: द राइस - पार्ट 1 10.31 करोड़ रुपये
केजीएफ - चैप्टर 1 5.25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 12: Film becomes the 2nd highest second weekend Hindi dubbed grosser
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतना रहा 12वें दिन का कलेक्शन
अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी अब यश फ्रंटेड गैंगस्टर ड्रामा का कुल कलेक्शन 322.35 करोड़ रुपये हो गया है। केजीएफ 2 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है और अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'दंगल' (375 करोड़ रुपये) का तेजी से पीछा कर रही है। शीर्ष स्थान पर बाहुबली 2 (511 करोड़ रुपये) का कब्जा है। 12 दिनों में, यह सुल्तान, बजरंगी भाईजान जैसी हिंदी से आगे निकल गई है। अब यह जल्द ही संजू, टाइगर जिंदा है और पीके को पीछे छोड़ देगी। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 12: Film becomes the 2nd highest second weekend Hindi dubbed grosser
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहली बार गिरा यश की फिल्म का कलेक्शन
दिन कलेक्शन
पहला दिन [पहला गुरुवार] 53.95 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शुक्रवार] 46.79 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला शनिवार] 42.9 करोड़ रुपये 
चौथा दिन [पहला रविवार] 50.35 करोड़ रुपये
पांचवा दिन [पहला सोमवार] 25.57 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला मंगलवार] 19.14 करोड़ रुपये
सातवां दिन [पहला बुधवार] 16.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन [दूसरा गुरुवार] 13.58 करोड़ रुपये
नौवा दिन [दूसरा शुक्रवार] 11.56 करोड़ रुपये
दसवा दिन [दूसरा शनिवार] 18.25 करोड़ रुपये
ग्यारहवा दिन [दूसरा रविवार] 22.68 करोड़ रुपये
बारहवा दिन [दूसरा सोमवार] 7.50 करोड़ रुपये

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed