साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर तहलका मचा दिया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही रोज नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही थी। 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अब फिल्म रिलीज के 75 दिन बाद दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों से बाहर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं 'केजीएफ चैप्टर 2' अब तक कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और 75 दिनों में कितने करोड़ का कारोबार किया है।
KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘भाईजान’ को टक्कर नहीं दे पाए ‘रॉकी भाई’, जानिए अब तक के रिकॉर्ड्स और पूरी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवांस बुकिंग का बनाया रिकॉर्ड
'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से रिकॉर्ड बना दिया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अभी तक का सबसे ज्यादा बड़ा आंकड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले एडवांस बुकिंग में 'बाहुबली-2' ने 58 करोड़ का बिजनेस किया था।
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
2018 में आई 'केजीएफ' का हिंदी वर्जन में लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपये था। वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' ने धमाल मचा दिया और ओपनिंग डे पर 53 करोड़ का कलेक्शन किया, जो हिंदी वर्जन में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन था। इससे पहले 'वॉर' ने 50 करोड़ और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने 48 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली 12 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के कलेक्शन से ज्यादा अकेले ही कमा लिया है। आज तक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म ने 'केजीएफ 2' का चौथाई बिजनेस भी नहीं किया है।
ओपनिंग वीकएंड पर की सबसे ज्यादा कमाई
'केजीएफ चैप्टर 2' ने ओपनिंग वीकएंड में ही 'बाहुबली 2' के ग्लोबल कलेक्शन 552 करोड़ को मात दे दी थी। 'केजीएफ 2' 552 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। 'केजीएफ 2' का कलेक्शन चार दिन के एक्सटेंडेड वीकएंड में था, तो वहीं 'बाहुबली 2' ने तीन दिन में इतनी कमाई की थी।