फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF-2 Week 6 Collection: बॉलीवुड की कोई भी फिल्म नहीं रोक पाई ‘केजीएफ-2’ की कमाई, छह हफ्तों बाद किया इतना कलेक्शन

Fri, 27 May 2022 01:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 27 May 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Kgf chapter 2 week 6 box office collection yash srinidhi shetty sanjay dutt raveena tandon film collection worldwide 1230 crore
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो अपनी कमाई से रिकॉर्ड बना चुकी है। इस फिल्म में यश की एक्टिंग और धमाकेदार एक्शन ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। ऐसे में फिल्म की कमाई रिलीज के छठे हफ्ते बाद तक जारी है। फिल्म के 43वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी अच्छा है। इस कलेक्शन से साफ है कि हिंदी फिल्म 'भुल भुलैया 2' का शानदार प्रदर्शन भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की कमाई को रोक नहीं पाया है।

Kgf chapter 2 week 6 box office collection yash srinidhi shetty sanjay dutt raveena tandon film collection worldwide 1230 crore
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' ने कुल छह हफ्तों में 1230 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी किया है। उनके ट्वीट के मुताबिक, इस  फिल्म ने दुनियाभर में अपने पांच हफ्तों में कुल 1210 करोड़ की कमाई कर ली थी और अब छठे हफ्ते में इस कमाई में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है।

Kgf chapter 2 week 6 box office collection yash srinidhi shetty sanjay dutt raveena tandon film collection worldwide 1230 crore
केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कमाई के मामले में ऐसा रहा छठा हफ्ता
छठवां हफ्ता  कमाई (करोड़ में)
पहला दिन 3.10 करोड़
दूसरा दिन  3.48 करोड़
तीसरा दिन 4.02 करोड़
चौथा दिन 4.68 करोड़
पांचवा दिन 1.87 करोड़
छठा दिन 1.46 करोड़
सातवां दिन 1.23 करोड़
कुम कमाई  1230.37 करोड़


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kgf chapter 2 week 6 box office collection yash srinidhi shetty sanjay dutt raveena tandon film collection worldwide 1230 crore
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर आ चुकी है फिल्म
'केजीएफ 2' की कमाई बेशक सिनेमाघरों में अच्छी खासी हो रही है। लेकिन मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आ चुके हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए सिर्फ अमेजन का सब्सक्रिप्शन काफी नहीं है। इसके लिए दर्शकों को ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। दर्शक बिना मेंबरशिप के ही 16 मई से 'केजीएफ चैप्टर 2' को 199 रुपये में रेंट पर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्राइम वीडियो में लॉग इन कर राशि देनी होगी और फिर 30 दिन के लिए वह फिल्म को रेंट पर ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed