{"_id":"625d06b4a531890d831702fb","slug":"kgf-chapter-2-from-yash-to-sanjay-dutt-here-are-the-details-of-costume-designing-of-film-kgf-2-star-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: ऐसा सजा केजीएफ 2 के किरदारों का संसार, समझिए कैसे सजी यश की होने वाली दुल्हनिया और अधीरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: ऐसा सजा केजीएफ 2 के किरदारों का संसार, समझिए कैसे सजी यश की होने वाली दुल्हनिया और अधीरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:31 PM IST
सार
हाल ही में रिलीज साउथ इंडियन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के साथ ही बंपर कमाई करने वाली यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम करती दिख रही है।
विज्ञापन
1 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 स्टार कास्ट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रिलीज साउथ इंडियन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के साथ ही बंपर कमाई करने वाली यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम करती दिख रही है। फिल्म ने अभी तक अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक सभी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्मों में नजर आए इन कलाकारों की कॉस्टयूम डिजाइनिंग और स्टाइलिंग को लेकर भी काफी चर्चा सुनने को मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म में नजर आए कलाकारों की कॉस्टयूम डिजाइनिंग के बारे में।
2 of 6
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में योगी जी राज और सानिया सरधरिया ने फिल्म के सभी कलाकारों की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में योगी जी राज ने बताया कि फिल्म में स्टार कास्ट के लुक और कॉस्ट्यूम्स को तय करने के लिए लगभग 4 महीने का समय लगा। चूंकि यह एक पीरियड फिल्म है इसलिए इसके लिए कई तरह के कपड़े मंगवाए गए। स्टार कास्ट की कॉस्टयूम डिजाइन करने के लिए बेंगलुरु के अलावा गुजरात, मुंबई और दिल्ली आदि से कपड़े मंगाए गए।
3 of 6
यश
- फोटो : Social media
यश
फिल्म केजीएफ 2 में मुख्य किरदार में नजर आए यश का लुक और उनका अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म में अभिनेता का लुक 70 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए अमिताभ बच्चन से काफी मिलता-जुलता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन से प्रेरित रॉकी भाई उन्हीं की तरह बेल बाटम वाले पेंट, शर्ट और कोट में नजर आए हैं। इसके अलावा लंबे बालों के साथ दाढ़ी उन्हें परफेक्ट रेट्रो लुक दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजय दत्त
- फोटो : Social media
संजय दत्त
फिल्म केजीएफ 2 में बतौर खलनायक नजर आए अभिनेता संजय दत्त का यह किरदार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अभिनेता का अधीरा नामक किरदार अपने लुक को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। अधीरा का गेटअप लेने के लिए संजय दत्त को बालों की चोटी बांधने में ही करीब 1 घंटे का समय लगता था। इसके अलावा उनकी पोशाक भी आम कपड़ों से काफी अलग थी। चमड़े के जूते पेंट, स्कर्ट और जालीदार धातु की बनी आधी बाजू इन सब का वजन कुल मिलाकर 25 किलोग्राम था।
विज्ञापन
5 of 6
रवीना टंडन
- फोटो : Social media
रवीना टंडन
केजीएफ फ्रेंचाइजी के इस दूसरे भाग में भी बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने दमदार अंदाज में नजर आई हैं। फिल्म में अभिनेत्री ने महिला प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है। केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन का सादगी भरा लुक लोगों की काफी प्रशंसा हासिल कर रहा है। अभिनेत्री फिल्म में पेस्टल शेड्स की अलग-अलग खादी और लिनन की साड़ियों में नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।