सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ओटीटी पर छाने को 'केजीएफ 2' तैयार और 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 05 May 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Now Ready To release OTT and Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Trailer Out read top 10 news from Entertainment world
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media

सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से जो शुरुआत की वह अब तक जारी है। यश स्टारर इस फिल्म ने अब तक कई बड़ी फिल्मों को बिजनेस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच फिल्म ने ओटीटी राइट्स के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। 


यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर छाने को तैयार 'केजीएफ 2', इतने करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स

Trending Videos
KGF Chapter 2 Now Ready To release OTT and Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Trailer Out read top 10 news from Entertainment world
फिल्म अनेक का ट्रेलर आउट - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं। इंडस्ट्री में अलग और लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक और नई फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। अभिनेता जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अनेक में नजर आने हैं। फिल्म को लेकर दर्शक काफी बेताब हैं। ऐसे में अब दर्शकों की बेताबी कम करने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Anek Trailer OUT: नया संवेदनशील मुद्दा पर्दे पर लाए आयुष्मान खुराना, पुलिस के रोल में फिर आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Now Ready To release OTT and Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Trailer Out read top 10 news from Entertainment world
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका अपने काम के साथ अपने दयालु स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं, वह अक्सर आगे बढ़कर लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाती हैं। उन्हें पिछले दिनों कई बार रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते और यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इस समय वह अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन अपने इस फैमिली टाइम में भी वह यूक्रेन को नहीं भूल पा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी यूक्रेनी लड़की की कहानी साझा की, जिसे देख शायद आप लोगों के दिलों में भी उसके लिए दया का भाव जाग जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Russia-Ukraine War: एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लोगों के लिए मांगी मदद, उठाया यह कदम
 

KGF Chapter 2 Now Ready To release OTT and Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Trailer Out read top 10 news from Entertainment world
बॉलीवुड के यह कपल्स हो सकते हैं 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के मेहमान - फोटो : social media

मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने बीते बुधवार को ये घोषणा की थी कि उनका मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण बंद होने जा रहा है। ये सुनने के बाद तो करण के फैन्स को झटका लगा था। लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट लाते हुए करण ने खुद बताया था कि ये सिर्फ टीवी पर बंद हो रहा है और ये शो इसके सातवें सीजन के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापसी करेगा। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स के बीच की गपशप और गॉसिप्स होती है, जिन्हें सुनने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। फैंस भी नए सीजन को लेकर ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि इस बार इस शो में कौन-कौन मेहमान बनकर आ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Koffee with Karan 7: करण के शो में कॉफी पी सकते हैं बॉलीवुड के ये कपल, जानिए किस-किस का नाम है शामिल
 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Now Ready To release OTT and Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Trailer Out read top 10 news from Entertainment world
Prithviraj - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित यह फिल्म इस साल 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि 'पृथ्वीराज' की पूरी टीम बड़े पैमाने पर इसका ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो मुंबई में यशराज स्टूडियो में मीडिया की उपस्थिति में ट्रेलर को बहुत धूमधाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसके डिजिटल लॉन्च की तैयारी चल रही है। इस विशेष कार्यक्रम में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Prithviraj Trailer: सामने आई अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट, जानें कब और कहां होगा लॉन्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed