सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KGF Chapter 2 Postponed: फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज टलने की ‘खबर’ की ये है हकीकत, दिन भर फोन मिलाते रहे लोग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Apr 2022 07:54 PM IST
सार

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश जब शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे तो यहां मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज टल जाने की खबर ने लोगों को परेशान रखा। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Postponed: This is the reality of the news of postponement of the release of the film KGF 2
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश जब शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे तो यहां मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज टल जाने की खबर ने लोगों को परेशान रखा। हिंदी सिनेमा की प्रतिष्ठित ट्रेड मैगजीन रही ‘फिल्म इन्फॉर्मेशन’ के डिजिटल पोर्टल का एक लिंक मुंबई में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक लगातार वायरल होता रहा। लोगों ने बिना इसे पूरा पढ़े आगे फॉरवर्ड करना जारी रखा। फिल्म ‘केजीएफ 2’ 14 अप्रैल को कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हो रही है। और, इसकी रिलीज आगे खिसकने की इस वायरल खबर में कोई सच्चाई नहीं है। आइए समझते हैं कि ये पूरा मामला आखिर क्या है?

loader
Trending Videos
KGF Chapter 2 Postponed: This is the reality of the news of postponement of the release of the film KGF 2
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दो साल से कोरोना महामारी से जूझते लोग कोरोना की तीसरी लहर के बाद से खूब घरों से बाहर निकल रहे हैं और मेल, मुलाकात, जश्न और जज्बात का सिलसिला भी फिर से शुरू हो चुका है। सिनेमाघर सौ फीसदी क्षमता के साथ खुल चुके हैं। मुंबई में हालांकि अब भी बिना आरोग्य सेतु ऐप देखे या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेक किए सिनेमाघरों में प्रवेश की मनाही है, लेकिन यहां की राज्य सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। सिनेमा भी संकट से उबरता दिख रहा है और फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद फिल्म ‘केजीएफ 2’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Postponed: This is the reality of the news of postponement of the release of the film KGF 2
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म ‘केजीएफ 2’ को हिंदी में रिलीज करने जा रही है और इस फिल्म के सितारे 1 अप्रैल को दिल्ली में ही थे। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान फिल्म के सितारों यश, संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ रितेश सिधवानी ने वहां लोगों से बातें कीं। खूब इंटरव्यू दिए। फिल्म की निर्माता कंपनी ने दिन भर की गतिविधियों को लेकर ढेर सारे ट्वीट्स भी किए। इधऱ मुंबई में इस फिल्म को लेकर अलग ही हलचल रही।
KGF Chapter 2 Postponed: This is the reality of the news of postponement of the release of the film KGF 2
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेड पोर्टल ‘फिल्म इनफॉर्मेशन’ पर एक ‘खबर’ ने शुक्रवार को यहां खूब हंगामा किया। इसके मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज आगे खिसका दी गई है। वजह बताई गई कि फिल्म के अभिनेता यश और इसके निर्देशक प्रशांत नील के बीच फिल्म की अवधि को लेकर मतभेद हो गया है और इसके चलते फिल्म की रिलीज आगे खिसक गई है। ‘खबर’ में इसे लेकर इस फिल्म के साथ ही रिलीज हो रही शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ के निर्माता का भी हवाला दिया गया और इसी के चलते लोगों ने इस खबर को बिना पूरा पढ़े खूब फॉरवर्ड किया।
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Postponed: This is the reality of the news of postponement of the release of the film KGF 2
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘फिल्म इनफॉर्मेशन’ की इस ‘खबर’ को जिन लोगों ने आखिर तक पढ़ा, उनके चेहरे के भाव इसे पढ़कर तो बदले ही, इसे आगे फॉरवर्ड करने वालों ने भी बाद में खुद को खूब कोसा। दरअसल ये पूरी ‘खबर’ पहली अप्रैल की अप्रैल फूल परंपरा के हिसाब से लिखी गई थी और इसका खुलासा ‘खबर’ के सबसे आखिर में किया गया था। इसे लेकर फिल्म ‘केजीएफ 2’ से जुड़े लोग भी शनिवार शाम तक परेशान रहे और इस बारे में पूछताछ करने वालों को ‘खबर’ की आखिरी लाइन में लिखे अप्रैल फूल वाले तथ्य की ओर ध्यान दिलाते रहे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed