{"_id":"6240647d924658648b6378e1","slug":"kgf-chapter-2-trailer-released-yash-starrer-kgf-chapter-2-trailer-is-out-film-will-be-release-on-14-april-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2 Trailer: केजीएफ 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2 Trailer: केजीएफ 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:50 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए है।
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में अब दर्शक इसके ट्रेलर के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को फिल्म के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया है।
2 of 5
केजीएफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफः चैप्टर 2 के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में साउथ एक्टर यश का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी शानदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दिए।
3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का ट्रेलर एक लॉन्च इवेंट में जारी किया गया। इस दौरान हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी नजर आए। इस इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए कन्नड़ सिनेमा के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया। इसके साथ ही 6ः40 बजे फिल्म का कन्नड़ भाषा में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसके बाद हिंदी और फिर अन्य भाषाओं में भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। सामने आए ट्रेलर में सुपरस्टार यश ने एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से सबका दिल जीत लिया। वहीं, ट्रेलर में अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी फुल फॉर्म में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज किया गया था। वहीं, इसके दूसरे भाग की बात करें तो पहले भाग की ही तरह केजीएफ 2 को भी हिंदी, तेलुगू तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है। यह फिल्म इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने फिल्म के सेटेलाइट राइट्स खरीदे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ 1 की ही तरह फिल्म के दूसरे भाग में भी यश और श्रीनिधी शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। संजय फिल्म में खलनायक अधीरा की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।