{"_id":"62dff977812f1e503d5c11c1","slug":"khatron-ke-khiladi-12-contestant-faisal-shaikh-28-million-followers-on-instagram-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faisal Shaikh: इंस्टाग्राम पर फैसल शेख का कमाल, लोकप्रियता में कार्तिक-कियारा को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Faisal Shaikh: इंस्टाग्राम पर फैसल शेख का कमाल, लोकप्रियता में कार्तिक-कियारा को छोड़ा पीछे
Tue, 26 Jul 2022 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
फैसल शेख, कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर-यूट्यूबर फैसल शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। फैसल आजकल रोहित शेट्टी के मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं। इस शो में बने रहने के लिए उन्हें कई खतरनाक स्टंट करने पड़ रहे हैं। हालांकि इस शो का उन्हें खूब फायदा मिला है। दरअसल, शो की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शानदार तरीके परफॉर्म करने की वजह से लोगों को फैसल का गेम काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही है।
फैसल शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स
हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने दो करोड़ 80 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इसके लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। फैजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक हाथ में केक और दूसरे हाथ में पेस्ट्री लिए बैठे हैं जिसमें 28 मिलियन लिखा हुआ है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम दो करोड़ 80 लाख हो गए। पहले दिन से इस प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।'
हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने दो करोड़ 80 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इसके लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। फैजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक हाथ में केक और दूसरे हाथ में पेस्ट्री लिए बैठे हैं जिसमें 28 मिलियन लिखा हुआ है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम दो करोड़ 80 लाख हो गए। पहले दिन से इस प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।'
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक-कियारा को छोड़ा पीछे
इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स के बाद फैजू ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में कार्तिक आर्यन उनसे काफी पीछे हैं। भूल भुलैया 2 एक्टर के इंस्टा पर फॉलोअर्स की संख्या लगभग दो करोड़ 56 लाख है। वहीं कियारा आडवाणी भी उनसे काफी पीछे हैं। एक्ट्रेस की इंस्टा पर कुल फैन फॉलोइंग 2 करोड़ 45 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंग-बैंग
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी से पहले फैजू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अल्ट बालाजी की वेब सीरीज बैंग-बैंग में वह डेब्यू कर चुके हैं। इस सीरीज में उनका किरदार फैंस को काफी पसंद आया था।